पीएम मोदी, राहुल गांधी ने महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को महापरिनिर्वाण दिवस पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर सादर श्रद्धांजलि। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महापरिनिर्वाण दिवस पर सोमवार को बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आज बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस है। जब देश में बढ़ता हुआ सामाजिक अन्याय, हिंसा और भेदभाव देखता हूं तो सोचता हूं कि अभी बहुत काम बाकी है, बाबा साहेब का सपना अब भी दूर है। लेकिन हम वहां तक ज़रूर पहुंचेंगे। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।’’ अंबेडकर की पुण्यतिथि हर वर्ष छह दिसंबर को मनाई जाती है। इसे महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बाबासाहेब आंबेडकर का निधन 6 दिसंबर 1956 को उनके दिल्ली स्थित आवास पर हुआ था।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/32X8Vwh
أحدث أقدم