चुरू में 0 डिग्री तक गिरा पारा, दिल्ली में भी ठंड छुड़ाने लगी कंपकंपी, ऊपर से आ रही बारिश

नई दिल्‍ली राजधानी समेत उत्‍तर भारत के ज्‍यादातर इलाकों में ठंड का सितम बढ़ गया है। राजस्‍थान के चुरू में तो न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। राज्‍य के कुछ जिलों में आज से शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार सुबह श्रीगंगानगर में न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो जयपुर में 7 डिग्री था। दिल्‍ली का न्‍यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है दिल्‍ली में रविवार तक पारा इससे भी नीचे पहुंच सकता है। पर्वतीय राज्‍यों में बर्फबारी से भी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। पहाड़ों पर बर्फबारी, बढ़ गई ठंडउत्तराखंड, जम्‍मू और कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्‍सों में अच्‍छी-खासी बर्फबारी हुई है। उसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। IMD की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार को राजस्‍थान के चुरू में पारा शून्‍य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी ऐसी ही ठंड पड़ेगी। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह का न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। यूपी के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीत लहर और कोहरे की संभावना जताई है। इसके चलते मैदानी इलाकों में आने वाले हफ्ते में ठिठुरन और बढ़ेगी। उधर, गुजरात के सूरत में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। उत्‍तराखंड में यलो अलर्टIMD ने उत्तराखंड में 18-21 दिसंबर के बीच शीतलहर के लिए यलो अलर्ट जारी किया। 17 दिसंबर को रानीचौरी में (-2.7 डिग्री सेल्सियस), मुक्तेश्वर (0.2 डिग्री सेल्सियस), मसूरी में (0.9 डिग्री सेल्सियस), पिथौरागढ़ (0.9 डिग्री सेल्सियस) और नई टिहरी (1.4 डिग्री सेल्सियस)) दर्ज किया गया। दिल्‍ली: 5 डिग्री तक गिरेगा पारापहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से राजधानी में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। तेज धूप के बावजूद हवाओं की वजह से पूरे दिन ठिठुरन रह रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। हल्का कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक दर्ज हो सकता है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। 19 और 20 दिसंबर को यह महज 5 डिग्री रह सकता है। 21 दिसंबर को यह 6 डिग्री पहुंच जाएगा। 22 दिसंबर को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिल्ली पर दिखाई देगा और उसकी वजह से 23 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान बढ़कर वापस 9 डिग्री पर पहुंच सकता है। लेकिन अधिकतम तापमान इस दौरान भी 20 से 23 डिग्री तक ही बना रहेगा। 22 दिसंबर के बाद फिर से आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। नोएडा : एक महीने में सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवारदिल्‍ली से सटे नोएडा में पिछले एक महीने में शुक्रवार का दिन सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया। शुक्रवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को धूप में तेजी नहीं थी और गलन बहुत अधिक थी। ऐसे में धूप भी ना के बराबर ही लग रही थी। ठंड से बचने के लिए लोग घरों से भी कम निकल रहे हैं। हीटर, ब्लोअर और आग जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। गुड़गांव : आज छाया रह सकता है कोहरासर्द हवा के साथ धूप की नरमी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला बरकरार रहेगा। शनिवार सुबह कोहरा छाया रह सकता है। फरीदाबाद : 2 दिन में 6 डिग्री पहुंच सकता है न्यूनतम पाराहवा की गति बढ़ने से जिले में ठंड का असर बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हवा चलते रहने के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक ही बना रहने का अनुमान है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/33GCOBx
أحدث أقدم