Post Office: अगर आपके पास हैं 5000 रुपये तो शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई
Post Office: पोस्ट ऑफिस (Post Office) के जरिए आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये खर्च करने होंगे और इसके बाद आराम से सालाना लाखों की कमाई कर सकते हैं. बता दें पोस्ट ऑफिस की तरफ से फ्रेंचाइजी (How to take Post office Franchise?) दी जा रही है.
यानी आप खुद ही पोस्ट ऑफिस खोलकर पैसा कमा सकते हैं. आज की तारीख में देश में करीब 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं. बावजूद इसके सभी जगह पर उनकी पहुंच नहीं है. इसी को ध्यान में रखते हुए फेंचाइजी मॉडल शुरू किया गया है.
ऐसे ले सकते हैं फ्रेंचाइजी
बता दें पोस्ट ऑफिस की तरफ से दो तरह की फ्रेंचाइजी दी जाती हैं. इसमें पहली फ्रेंचाइजी आउटलेट की है और दूसरी पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी है. आप इसमें से कोई सी भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं. ऐसे एजेंट्स भी होते हैं जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टल स्टैम्प्स और स्टेशनरी घर-घर पहुंचाते हैं. इसको पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी के नाम से जाना जाता है.
किसे मिलेगी फ्रेंचाइजी?
फ्रेंचाइजी लेने वाले की उम्र 18 साल से ज्यादा हो
भारतीय नागरिक पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकता है
फ्रेंचाइजी लेने वाले के पास मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी
फ्रेंचाइजी का आवेदन करने के लिए सबसे पहले फॉर्म भरकर सब्मिट करना होगा
सेलेक्शन होने पर इंडिया पोस्ट के साथ एक MoU साइन करना होगा
सिर्फ 5000 रुपये होंगे खर्च
बता दें इस फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपको सिर्फ 5000 रुपये खर्च करने होंगे. फ्रेंचाइजी मिलने के बाद आप कमीशन के जरिए कमाई कर सकते हैं. यह आपके काम पर निर्भर करता है कि आप कितनी कमाई कर सकते हैं.
वेबसाइट पर करें विजिट
इसके अलावा इस फ्रेंचाइजी के लिए आप पोस्ट ऑफिस का ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ लें और ऑफिशियल साइट से ही आवेदन करें. आवेदन करने के लिए आप (https://ift.tt/2H4RkV6) इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. यहां से आप फॉर्म डाउनलोड करके फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें जिन भी लोगों को चुना जाएगा उनको पोस्ट डिपार्टमेंट के साथ एक एमओयू साइन करना होता है. इसके बाद ही वह ग्राहकों को सुविधाएं दे सकेंगे.
ये होती है कमाई
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी से कमाई कमीशन पर होती है. इसके लिए पोस्ट ऑफिस की तरफ से मिलने वाले उत्पाद और सेवाएं दी जाती है. इन सभी सेवाओं पर कमीशन दिया जाता है. MOU में कमीशन पहले ही तय हो जाता है.
कितना मिलेगा कमीशन?
100 से 200 रुपये के मनी ऑर्डर की बुकिंग पर 3.50 रुपये
ये भी पढ़ें
Xplained: क्यों निवेशकों को Gold ETFs और Gold Funds में करना चाहिये निवेश?
Multibagger stock: इस मल्टीबैगर शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल, सिर्फ एक साल में दिया 2000% रिटर्न, ₹33.75 से बढ़कर हुआ ₹721.65
from business https://ift.tt/3ChZSC5
أحدث أقدم