EPFO Nominee Change: ये नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद जरूरी खबर है. अब आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉगइन करके ईपीएफ, ईपीएस नामांकन डिजिटल रूप से जमा कर सकता है. दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सभी ईपीएफओ सदस्यों को भविष्य निधि (PF) नामांकन सुविधा दे रहा है. जहां आप आसानी से ऑनलाइन तरीके से EPF, ईपीएस नामांकन जमा कर सकते हैं.

जानकारी के अनुसार, अब एक EPFO ग्राहक को अपने पीएफ नॉमिनी को बदलने के लिए ईपीएफओ से पूछताछ करने की जरूरत नहीं है. पीएफ खाताधारक नया पीएफ नॉमिनेशन दाखिल करके वो खुद ही पिछले नॉमिनी को बदल सकते हैं.

ये है पूरा तरीका

ऑनलाइन PF नामांकन करने के लिए सबसे पहले आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉगिन करना होगा.

फिर ‘Service’ में जायें और ‘For Employees’ tab पर क्लिक करें

Services में ‘Member UAN/Online Service (OCS/OTCP)’ में चेक करें

अपने UAN and Password से लॉगिन करें

‘Manage’ tab के अंदर ‘E-Nomination’ को चुनें

फैमिली डिक्लरेशन को अपडेट करने के लिए ‘Yes’ पर क्लिक करें

‘Add Family Details’ पर क्लिक करें

रकम के कुल हिस्से को डिक्लेयर करने के लिए ‘Nomination Details’ पर क्लिक करें

डिक्लरेशन के बाद ‘Save EPF Nomination’ पर क्लिक करें

OTP पाने के लिए ‘E-sign’ पर क्लिक करें

आपके आधार कार्ड से लिंक हुए मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा

OTP डालें

इसके साथ ही EPFO पर आपका E-nomination रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया

ये भी पढ़ें

<a href="https://ift.tt/3HE3mmw GoM Meet: जीएसटी की दरों में दिख सकता है बड़ा बदलाव, मंत्रियों का समूह कर रहा है बैठक

<a href="https://ift.tt/3kTiKBG Petrol Diesel: अब पेट्रोल-डीजल का बिल भरने के भी काम आएगा फास्टैग, जानिए किस करार के तहत मिलेगी सुविधा

from business https://ift.tt/3kTb96b
from business https://ift.tt/3kTb96b