बसपा प्रमुख मायावती को सांत्वना देने पहुंची प्रियंका गांधी

नई दिल्ली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की। प्रियंका गांधी आज मायावती के दिल्ली आवास पर उनकी मां के निधन पर सांत्वना देने पहुंची थीं। प्रियंका गांधी की मायावती से मुलाकात के दौरान बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र भी मौजूद थे। इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा था कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी की माता जी रामरती जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें। ॐ शांति। दिल्ली में हृदय गति रुकने से हुआ था निधन उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां रामरती का शनिवार को दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बसपा अध्यक्ष की मां के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और बसपा के नेताओं ने शोक जताया था। बसपा की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया था कि कि 92 वर्षीय रामरती की राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में मौत हो गई जहां उनका इलाज चल रहा था। बसपा अध्यक्ष अपनी मां के निधन की सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं थीं । सीएम योगी और अखिलेश ने भी जताया था दुख उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा '' उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की पूज्‍य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।'' सपा ध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को एक ट्वीट में मायावती की माता के निधन को अत्यंत दुखद बताया एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3qEY43U
أحدث أقدم