Bank Of Baroda: आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) आपके लिए खास सस्ता ऑफर लेकर आया है. इसमें आपको सस्ते में घर (Residential Property) खरीदने का मौका मिल रहा है. BOB प्रॉपर्टी की नीलामी करने जा रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें ये नीलामी आज यानी 16 नवंबर से शुरू हो रही है.

बैंक की ये वो प्रापर्टी हैं जो डिफॉल्ट की लिस्ट में आ चुकी हैं. IBAPI (Indian Banks Auctions Mortgaged Properties Information) की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है कि बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) प्रॉपर्टी की नीलामी करने जा रहा है. इसमें रेसिडेंशियल, कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल, एग्रीकल्चर प्रापर्टी शामिल हैं.

आज होगी नीलामी
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. बैंक ने ट्वीट में लिखा कि 16 नवंबर, 2021 को मेगा ई ऑक्शन किया जाएगा. इसमें आवासीय और वाणिज्यिक संपत्ति की ई नीलामी की जाएगी. आप यहां पर उचित मूल्य पर प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन?
बैंक ऑफ बड़ौदा के मेगा ई ऑक्शन के लिए इच्छुक बिडर को eBkray पोर्टल https://ibapi.in/ पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इस पोर्टल पर ‘बिडर्स रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

इन डाक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत
बोली लगाने वाले को जरूरी KYC डॉक्युमेंट अपलोड करने होंगे. KYC डॉक्यूमेंट ई नीलामी सर्विस प्रोवाइडर द्वारा वेरिफाई किए जाएंगे. इसमें 2 कामकाजी दिनों का वक्त लग सकता है. प्रॉपर्टी की नीलामी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://ift.tt/3f3PogK auction.htm?utm_source=SM&utm_medium=Post&utm_campaign=MegaAuction_km पर विजिट कर सकते हैं.

अक्सर होती है नीलामी
दरअसल, जिन भी प्रॉपर्टी के मालिकों ने उनका लोन नहीं चुकाया है. ये किसी कारणवश नहीं दे पाएं हैं. उन सभी लोगों की जमीन बैंकों के द्वारा अपने कब्जे में ले ली जाती हैं. बैंकों की ओर से समय-समय पर इस तरह की प्रॉपर्टी की नीलामी की जाती है. इस नीलामी में बैंक प्रॉपर्टी बेचकर अपनी बकाया राशि वसूल करता है.

ये भी पढ़ें
Car Loan के लिए आपको क्यों फ्लोटिंग रेट वाला ऑप्शन लेना चाहिए, जानें यहां

SBI पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट देने के लिए बैंक जाना जरूरी नहीं, जानें घर बैठे कैसे करें जमा

from business https://ift.tt/3kG7atE
from business https://ift.tt/3kG7atE