Aaj Ka Rashifal 19 November 2021 सिंह राशि वालों को मिलेंगे शुभ समाचार

सिंह राशि— दिन अनुकूल एवं लाभप्रद रहेगा. किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा. आर्थिक मदद मिलने से कार्य आसान होंगे. परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.

पूरा दिन बैठकर ब्लॉगिंग कर सकते हैं या कोई रोचक किताब पढ़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर आज अधिक सक्रिय रहेंगे.
वित्त— संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें. आर्थिक मामले में आज आपको बच्चों या ख़ुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है.
करियर— बिजनेस में किसी नई पहल के लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी. दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, सभी चीज़ें आज आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी. मेनेजमेंट द्वारा यदि आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें.
दांपत्य व प्रेम— आज आप प्यार के ख़ुमार डूबे रह सकते हैं. आपके दिल की धड़कनें अपने लव या लाइफ पार्टनर के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी. आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीज़ें आपके सामने आएंगी, आप भावुक हो सकते हैं.
स्वास्थ्य— ज़्यादा शराब पीने और तेज़ गाड़ी चलाने से बचें.
आज का भाग्यांक 2
आज का शुभ रंग लाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oyUA0e
أحدث أقدم