Aaj Ka Rashifal 19 November 2021 पारिवारिक काम में व्यस्त रह सकते हैं कन्या राशिवाले

कन्या- पारिवारिक आयोजनो में व्यस्त रहेंगे. किसी ज़मीन जायदाद के सौदे को करने में असमंजस की स्थिति रहेगी. दोस्तों में आप का मान बढ़ेगा. कोर्ट कचहरी के चक्कर में पैसा लगेगा.

वित्त— दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें.
करियर— कामकाज के मोर्चे पर यह काफ़ी मुश्किल दिन रह सकता है. आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं. प्राइवेट जॉब में आप अपने लैपटॉप और इंटरनेट का सही इस्तेमाल कर सकते हैं.
दांपत्य व प्रेम— मुमकिन है कि आज आपको यह वाक्य सुनने को मिले— मैं तुम्हारे बग़ैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती. अपने लवमेट या दोस्तों के साथ ऑनलाइन मूवी देख सकते हैं. आज अगर आपने सही समय पर ध्यान न दिया तो आपका लाइफ पार्टनर रौद्र रूप धारण कर सकता है.
स्वास्थ्य— आप बहुत ज़्यादा थकान महसूस करेंगे. आज आपको अतिरिक्त आराम की ज़रूरत होगी. आपके माता-पिता की सेहत पर ज़्यादा ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है.
आज का भाग्यांक 6
आज का शुभ रंग ग्रीन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cmrfjV
أحدث أقدم