Aaj Ka Rashifal - 15 November 2021: कुंभ राशि वालों को वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव

राशिचक्र की ग्याहरवीं राशि कुंभ है, जिसके कारक ग्रह शनि हैं। कुंभ राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से गू, गे, गो, सा, सी, सू,से, सो,दा से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।

ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक चिंतनशील व थोड़े आत्मकेन्द्रित स्वभाव के होने के साथ ही आत्मविश्वास भी होते हैं। ये अथक परिश्रमी होने के चलते एक बार लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उसे कठोर परिश्रम करके भी हासिल करते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है।

तो चलिए जानते है आज यानि 2021 नवंबर के 15वें दिन यानि सोमवार को कुंभ राशि वालों का राशिफल क्या कहता है?

आज कुंभ का राशिफल:
आत्मबल की कमी के कारण आप पीछे रहेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी। एलर्जी से सम्बंधित किसी समस्या से पीड़ित रह सकते हैं।

यह एक अच्छा दिन है। चीजों को सुलझाने के लिए एक अच्छा प्रयास करना होगा। सामाजिक मोर्चे पर अपना पूर्ण सहयोग सराहनीय रहेगा। घर या संपत्ति को अच्छे दाम पर बेचने में आप सफल रहेंगे।

शुभ रंग : हल्का हरा

भाग्यशाली वर्णमाला: E

शुभ अंक: 6

अनुकूल सलाह : बिना पूरी तरह से संतुष्ट हुए कहीं हस्ताक्षर न करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ngbC3C
Previous Post Next Post