Aaj Ka Rashifal - 15 November 2021: सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा

राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह के कारक ग्रह नवग्रहों के राजा स्वयं सूर्य हैं। सिंह राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।

ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लोग अपने लक्ष्य के प्रति आत्मविश्वास और तेजी से आगे बढ़ते हैं। लेकिन कभी-कभी भटक भी जाते हैं। इस राशि के अधिकांश जातक भविष्य के प्रति काफी सजग रहते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 नवंबर के 15वें दिन यानि सोमवार को सिंह राशि वालों का राशिफल क्या कहता है?

आज सिंह का राशिफल:
आप के व्यवहार की तारीफ़ होगी। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में दुविधा की स्थिति बनेगी। कार्यस्थल पर विस्तार के योग हैं। आर्थिक लाभ होगा, भाइयों से मनमुटाव सम्भव है।

परिवार आपको आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। कुछ अच्छी सलाह जल्द ही आपको शैक्षणिक मोर्चे पर अनुकूल स्थिति में पहुंचाएंगी। आप में से कुछ लोगों को जीवन के प्रति समग्र दृष्टिकोण से लाभ हो सकता है। आज आउटिंग कर मन हल्का करना अच्छा रहेगा।

 शुभ रंग : गुलाबी

भाग्यशाली वर्णमाला: E

शुभ अंक: 16

अनुकूल सलाह: अनिर्णय की स्थिति से बचें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Ca6Zwh
Previous Post Next Post