राशिचक्र की आठवीं राशि वृश्चिक है, जिसके कारक ग्रह मंगल हैं। वृश्चिक राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से तो, ना, नी, नू, ने, नो, या , यी, यू से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।
ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लोग अविश्वसनीय रूप से संवेदनशील और सहज होते हैं। ये चीजों के प्रति दृष्टिकोण में भावुक और प्रखर होने के साथ ही स्वभाव से काफी गणनात्मक भी होते हैं।
वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 नवंबर के 15वें दिन यानि सोमवार को वृश्चिक राशि वालों का राशिफल क्या कहता है?
आज वृश्चिक का राशिफल:
समय पर कार्य करना सीखें, क्रोध त्यागे जीवन साथी के साथ समय बीतेगा। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा, खर्च बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा।
कोई नया काम दिलचस्प साबित हो सकता है। आर्थिक रूप से अच्छी स्थिति बने रहेगी। किसी की सलाह आपको अप्रत्याशित लाभ दे सकती है। संपत्ति का मामला आपके पक्ष में रहेगा। आज आपकी काफी सराहना की जाएगी।
शुभ रंग : ग्रे
भाग्यशाली वर्णमाला: G
शुभ अंक: 18
अनुकूल सलाह: वाणी पर नियंत्रण रखें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ovir0I