Aaj Ka Rashifal 11 November 2021 मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से दुखी रहेंगे मेष राशि वाले पर यह सुख भी मिलेगा

मेष राशि- मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से दुखी रहेंगे। आप बहुत जल्द दूसरों पर आकर्षित हो जाते हैं। मित्रों के साथ समय बीतेगा. खर्च अधिक होगा. आज किसी परिचित के साथ व्यवहार करते समय अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखें. आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेेने में कामयाब होंगे.
वित्त- आज आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं परंतु उसका सामना करने में सक्षम रहेंगे। वित्तीय समस्याएं हल हो सकती हैं.
कैरियर के लिए दिन सामान्य बना रहेगा. भागीदारी का बिजनेस आज आपके लिए लाभदायक रहेगा. उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी और आय के स्रोत भी. नौकरीपेशा लोगों को वेतन या पद वृद्धि हासिल हो सकती।
दांपत्य व प्रेम- किसी विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है पर आपकी पुरानी रिलेशनशिप बरकरार रहेगी।
स्वास्थ्य-आज बदलते मौसम का प्रतिकूल प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
आज का भाग्यांक 4
आज का शुभ रंग हरा

अनुकूल सलाह— आज बृहस्पति देव की पूजा से लाभ अवश्य होगा.

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31Dx6iE
أحدث أقدم