Stock Market: हफ्तेभर शेयर बाजार में रही उथल-पुथल, Sensex की 5 कंपनियों को हुआ 1.42 लाख करोड़ का नुकसान

Stock Market: शेयर बाजार में हफ्ते भर रहे उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स के मार्केट कैप (Sensex Market Capitalization) में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स की टॉप 10 में से 5 कंपनियों को काफी नुकसान हुआ है. सबसे ज्यादा नुकसान में हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रही है. बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला Snesex 484.33 अंक या 0.79 फीसदी नीचे आया. शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली थी.

इन कंपनियों का गिरा मार्केट कैप
समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का मार्केट कैप 45,523.33 करोड़ रुपये घटकर 5,76,836.40 करोड़ रुपये रह गया. इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का बाजार मूल्यांकन 45,126.6 करोड़ रुपये के नुकसान से 16,66,427.95 करोड़ रुपये पर रहा. इसके अलावा TCS का मार्केट कैप 41,151.94 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 12,94,686.48 करोड़ रुपये पर आ गया.

बजाज फाइनेंस और HDFC Bank को भी हुआ नुकसान
इसके अलावा सप्ताह के दौरान बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) की बाजार हैसियत 8,890.95 करोड़ रुपये घटकर 4,65,576.46 करोड़ रुपये रही और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का मार्केट कैप 2,187.29 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 9,31,371.72 करोड़ रुपये रह गया.

इन कंपनियों को हुआ फायदा
इस रुख के उलट कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 30,747.78 करोड़ रुपये बढ़कर 4,30,558.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. ICICI Bank का बाजार मूल्यांकन 22,248.14 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,26,497.27 करोड़ रुपये रहा. इसी तरह HDFC की बाजार हैसियत 17,015.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,24,877.06 करोड़ रुपये पर रही और भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) की 11,111.14 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 4,48,863.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. Infosys ने सप्ताह के दौरान 1,717.96 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 7,29,410.37 करोड़ रुपये रहा.

टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट
इस हफ्ते के दौरान टॉप-10 कंपनियों की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही. इसके बाद में क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा.

यह भी पढ़ें:

Xplained: दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी, हफ्तेभर में 426 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी 2,100 रुपये बढ़ी

Multibagger Stocks Tips: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने बनाया मालामाल! आपके 1 लाख बन गए 34 लाख, दिया 3270% रिटर्न

from business https://ift.tt/3EdYX7k
أحدث أقدم