नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस मामले की जांच के लिए स्वतंत्र समिति की गठन किया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार की समिति को नकार दिया और अपनी एक्सपर्ट कमिटी गठित कर दी। बेंच ने कहा कि यह न्याय के लिए सही नहीं होगा। कोर्ट ने जिस स्वतंत्र समिति का गठन किया है, उसमें सरकारी तंत्र नहीं है। बुधवार को अदालत ने कहा कि उसने तीन नामी विशेषज्ञों को कमिटी का सदस्य बनाया है। उनकी मदद को साइबर सिक्योरिटी से जुड़े तीन और एक्सपर्ट्स भी उपलब्ध रहेंगे। अदालत ने कमिटी से सारे आरोपों की विस्तार से जांच करके रिपोर्ट सौंपने को कहा है। सुनवाई की अगली तारीख 8 हफ्ते बाद तय की गई है। सुप्रीम कोर्ट की कमिटी में कौन-कौन है?
- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आरवी रवींद्रन
- आलोक जोशी, R&AW के पूर्व प्रमुख
- संदीप ओबेरॉय, टॉटा कंसल्टेंसी में साइबर सिक्योरिटी के प्रमुख
- डॉक्टर नवीन कुमार चौधरी, गांधीनगर की नैशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी में प्रफेसर
- डॉक्टर प्रभाहरण पी, केरल के अम्रिता विश्व विद्यापीठ में प्रफेसर
- डॉक्टर अश्विन अनिल गुमस्ते, आईआईटी बॉम्बे
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3bee5ov