पर्यटकों के लिए खुला दुनिया का सबसे बड़ा पागलखाना, 'भूतहा' इमारत में हैं 25 हजार कब्रें

अटलांटा जॉर्जिया में बंद पड़े सेंट्रल स्टेट हॉस्पिटल को अब पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। सालों तक यह खंडहर खोजकर्ताओं और भूत पकड़ने वालों के बीच अकर्षण का केंद्र बना रहा। मूल रूप से इसका नाम Georgia State Lunatic, Idiot, and Epileptic Asylum है। यह 1842 में स्थापित किया गया था और 1960 के दशक तक 12,000 से अधिक मरीजों के साथ दुनिया में सबसे बड़े अस्पताल के रूप में बदनाम हो गया। दूसरे विश्व युद्ध का असर दुनिया के कई मानसिक अस्पतालों पर हुआ। जॉर्जिया के अस्पताल को जारी रखने के लिए भी पैसे की जरूरत थी। कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बहुत कम जानकारी थी, नतीजा यह हुआ कि रोगियों का क्रूर तरीके से इलाज किया गया। अटलांटा मैगज़ीन के अनुसार डॉक्टरों ने उस समय के लोबोटॉमी, इंसुलिन शॉक और इलेक्ट्रोशॉक थेरेपी का इस्तेमाल किया। मरीजों को दी जाती थीं यातनाएंइसके अलावा भी रोगियों का इलाज कई क्रूर उपकरणों से किया गया। रिपोर्ट दावा करती हैं कि बच्चों को धातु के पिंजरे में कैद रखा जाता था, वयस्कों को गर्म और ठंडे पानी से नहाने के लिए मजबूर किया जाता था और उन्हें स्ट्रेटजैकेट में बांध दिया जाता था। आज के समय में अस्पताल का सिर्फ एक हिस्सा खुला है और 300 रोगियों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि वर्तमान व्यवस्था मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए अधिक आधुनिक हो चुकी है। पागलखाने में 25 हजार कब्रेंसमय के साथ अस्पताल की हालत इतनी खराब हो गई कि करीब एक हजार एकड़ में बनी अस्पताल की 200 इमारतें जर्जर हो गईं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि अस्पताल के परिसर में करीब 25,000 मरीजों को दफनाया गया है। लोगों का कहना है कि यहां भूत रहते हैं लेकिन इन दावों की को पुष्टि नहीं हुई है। 2020 में कुछ पर्यटकों को अस्पताल का ऑफिशियल टूर करवाया गया था। इसके बाद से महीने में एक बार इसे पर्यटकों के लिए खोला जाता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3iA4zA9
أحدث أقدم