न्यूजीलैंड के मॉल पर ISIS के आतंकी का हमला, 6 लोगों को चाकू मारा, पुलिस ने किया ढेर

ऑकलैंड न्यूजीलैंड का ऑकलैंड शुक्रवार को एक आतंकी हमले से दहल गया। शहर के एक मॉल में एक शख्स ने चाकू मारकर 6 लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर ही हमलावर को ढेर कर दिया। प्रधानमंत्री जसिंडा आर्डर्न ने इसे आतंकी हमला करार दिया है और वह खुद स्थिति पर नजर रख रही हैं। उन्होंने बताया है कि आरोपी इस्लामिक स्टेट का हमलावर था और श्रीलंका से 10 साल पहले पलायन करके आया था। ऑकलैंड के न्यू लिन में शुक्रवार को एक मॉल को निशाना बनाया गया। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक कई वीडियोज में दिखाई दिया है कि हमले के दौरान मॉल के अंदर भीड़ बदहवास दौड़ रही थी और लोग खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे। इमर्जेंसी सर्विसेज के हवाले से CNN के रेडियो न्यूजीलैंड ने बताया है कि घायलों में से 3 की हालत गंभीर है। ISIS का आतंकी वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिसबल और ऐंबुलेंस मौके पर मौजूद रहे। मॉल ने फेसबुक पर बयान जारी किया कि हालात पुलिस के हाथ में हैं और उनके साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है। मॉल को बंद कर दिया गया है। स्पूतिनक के मुताबिक PM जसिंडा ने कहा है, 'आज जो हुआ वह एक घिनौनी, नफरत से भरी और गलत घटना थी।' उन्होंने हमलावर को श्रीलंकाई मूल का ISIS आतंकी बताया है। हमलावर को एक मिनट के अंदर ढेर कर दिया गया। उन्होंने बताया है कि आरोपी साल 2011 में श्रीलंका से न्यूजीलैंड आया था और 2016 से देश की सुरक्षा एजेंसियों की नजर उसके ऊपर थे। हालांकि, इसके पीछे के कारण उन्होंने नहीं बताए हैं। वहीं, घायलों को गंभीर हालत में ऑकलैंड सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3yGyRXh
أحدث أقدم