पढ़ाई का सबसे अच्छा संस्थान है IIT मद्रास, मिरांडा हाउस सबसे बढ़िया कॉलेज, NIRF रैंकिंग जारी

नई दिल्ली केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देशभर के उच्च शैक्षिक संस्थानों की रैंकिंग जारी कर दी है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने (NIRF 2021) की लिस्ट जारी की है। आईआईटी मद्रास ने इस बार भी देश के सर्वोच्च शैक्षणिक संस्थान का तमगा हासिल किया है। उसे सभी वर्गों में शीर्ष का संस्थान माना गया है। वहीं, दिल्ली का मिरांडा हाउस को देश का सर्वोत्तम कॉलेज का दर्जा दिया गया है। यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बेंगलुरु की आईआईएससी को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। आइए देखते हैं किस कैटिगरी में किस संस्थान ने टॉप 5 से टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है... देश के 10 सबसे अच्छे शैक्षणिक संस्थान 1. आईआईटी मद्रास 2. आईआईएससी बेंगलुरु 3. आईआईटी बॉम्बे 4. आईआईटी दिल्ली 5. आईआईटी कानपुर 6. आईआईटी खड़गपुर 7. आईआईटी रुड़की 8. आईआईटी गुवाहाटी 8. जेएनयू, दिल्ली 9. आईआईटी रुड़की 10. बीएचयू, वाराणसी देश के टॉप 10 यूनिवर्सिटी 1. आईआईएससी, बेंगलुरु 2. जेएनयू, दिल्ली 3. बीएचयू, वाराणसी 4. कलकत्ता यूनिवर्सिटी, प. बंगाल 5. अमृता विश्व विद्यापीठ, कोयंबटूर 6. जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली 7. मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल 8. जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता 9. यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद, हैदराबाद 10. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ देश के टॉप 10 कॉलेज 1. मिरांडा हाउस, दिल्ली 2. लेडी श्री राम कॉलेज, दिल्ली 3. लोयोला कॉलेज, चेन्नै 4. सेंट जेवियर कॉलेज, कोलकाता 5. रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर, हावड़ा 6. पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज, कोयंबटूर 7. प्रेसिडेंसी कॉलेज, चेन्नै 8. सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली 9. हिंदू कॉलेज, दिल्ली 10 श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज 1. आईआईटी मद्रास 2. आईआईटी दिल्ली 3. आईआईटी बॉम्बे 4. आईआईटी कानपुर 5. आईआईटी खड़गपुर 6. आईआईटी रुड़की 7. आईआईटी गुवाहाटी 8. आईआईटी हैदराबाद 9. एनआईटी तिरुचापल्ली 10. एनआईटी सुरथकल ये हैं देश के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज 1. एम्स, दिल्ली 2. पीजीआईएमईआर (चंडीगढ़) 3. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर 4. नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस, बेंगलुरु 5. संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ टॉप 5 रिसर्च इंस्टिट्यूट 1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरू 2. आईआईटी, मद्रास 3. आईआईटी, बॉम्बे 4. आईआईटी, दिल्ली 5. आईआईटी, खड़गपुर टॉप 5 लॉ कॉलेज 1. नैशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु 2. नैशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली 3. नाल्सर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद 4. वेस्ट बंगाल नैशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जुडिशियल साइंसेज, कोलकाता 5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी, खड़गपुर देश के टॉप 5 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट 1. आईआईएम अहमदाबाद 2. आईआईएम बेंगलोर 3. आईआईएम कोलकाता 4. आईआईएम कोझीकोड 5. आईआईटी दिल्ली टॉप 5 फॉर्मेसी कॉलेज 1. जामिया हमदर्द, दिल्ली 2. पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ 3. बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी एंड साइंस, पिलानी 4. नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, मोहाली 5. इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नॉलजी, मुंबई टॉप 5 आर्किटेक्चर इंस्टिट्यूट 1. आईआईटी रुड़की 2. एनआईटी कालीकट 3. आईआईटी खड़गपुर 4. स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली 5. सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल प्लानिंग एंड टेक्नॉलजी यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3hfPovx
أحدث أقدم