व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। वहीं हर रोज ग्रहों में परिवर्तन होता रहता है।ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी ग्रहों सहित नवग्रह के मंत्री चंद्र की गणना पर भी निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शुक्रवार Friday, 24 सितंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है?
Aries Daily Horoscope 24 September 2021 आज का मेष राशिफल
परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव।सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा।
Taurus Daily Horoscope 24 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं, पारिवारिक यात्रा के योग हैं। मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
Read more - Shradh Paksha: इन दिनों यदि दिखें अपने पूर्वज सपने में, तो ऐसे समझें उनके इशारे
Gemini Daily Horoscope 24 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विरोधी सक्रिय होंगे। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
Cancer Daily Horoscope 24 September 2021 आज का कर्क राशिफल
नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की समस्या बनी रहेगी। घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। यात्रा टालें।
Leo Daily Horoscope 24 September 2021 आज का सिंह राशिफल
आज का दिन ठीक नहीं है। उचित होगा अपने समय का इंतजार करें। कई परेशानियां सामने आएंगी। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।अपने स्वास्थ पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों में रुचि बढेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है।
Virgo Daily Horoscope 24 September 2021 आज का कन्या राशिफल
विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। आज व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा।
Read more - September 2021 Rashi Parivartan- सितंबर 2021 में ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन
Libra Daily Horoscope 24 September 2021 आज का तुला राशिफल
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में समिलित होंगे। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें।
Scorpio Daily Horoscope 24 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
भाग्य के भरोसे न बैठते हुए कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। संत दर्शन संभव। धर्म कर्म में आस्था बढेगी। स्वास्थ पर ध्यान दें।
Read more - Pitru Paksha Special: श्राद्ध करने का किसको है अधिकार?
Sagittarius Daily Horoscope 24 September 2021 आज का धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश से लाभ होगा। विवादों को टालें। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।
Capricorn Daily Horoscope 24 September 2021 आज का मकर राशिफल
आज कुछ पुराने मामले सुलझ सकते हैं। अचानक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहे। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद सम्भव।
Read more - Monthly Horoscope 2021: सितंबर 2021 का मासिक राशिफल
Aquarius Daily Horoscope 24 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास रखें न कि औरों की देखादेखी करें।
Pisces Daily Horoscope 24 September 2021 आज का मीन राशिफल
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। विवाह योग्य जातको के लिए समय अनुकूल है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है। हर किसी को अपने मन की बात न बताए, नुक्सान हो सकता है।
Read more - Pitru Paksha 2021: श्राद्ध कैलेंडर 2021
Read more - ये है भगवान का इशारा!आने वाले अच्छे समय के खास संकेतों को ऐसे पहचानें
Read more - Pitru Paksha 2021: श्राद्ध पक्ष में आजमाएं पितृ दोष से बचने के लिए ये उपाय
Read more - चांदी का एक टुकड़ा और ताबें का सिक्का बदल सकता है आपकी किस्मत
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2W5skbr