नई दिल्ली कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार सुबह जारी आधिकारिक आंकडों में, सक्रिय मामलों की संख्या 3.44 लाख तक पहुंच गई। गुरुवार के आंकड़ों में 3.33 लाख सक्रिय मामले थे। ऐक्टिव केसेज बढ़ने का मतलब है कि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या घट रही है। पिछले चार दिन से रिकवरी का आंकड़ा रोज 40 हजार से नीचे रह रहा है। नए मामलों के लिहाज से देखें तो गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार के आंकड़ों में डेढ़ हजार की गिरावट जरूर रही, मगर ट्रेंड साफ है कि केसेज ऊपर चढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति केरल की है। वहां कोविड के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। वहां पॉजिटिविटी रेट 20% के लगभग है और केसेज रोज 30 हजार से ज्यादा। गुरुवार को भी वहां 30,007 नए मामलों का पता चला। इससे पहले बुधवार को केरल से 31,445 नए मामले सामने आए थे। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के हिसाब से, देश के नए केसेज में केरल की हिस्सेदारी 67% से ज्यादा है। लगातार दूसरे दिन 40 हजार से ज्यादा केसगुरुवार लगातार दूसरा दिन रहा जब 40 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 44,658 नए मामले दर्ज हुए। टोटल केसेज का आंकड़ा 3,26,03,188 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में 496 मरीजों की मौत के साथ कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 4,36,861 हो गई है। फिलहाल देश में कोविड के 3,44,899 ऐक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में 32,988 मरीज रिकवर हुए। कोविड से ठीक होने वालों की संख्या 3,18,21,428 हो चुकी है।
भारत में अबतक कोविड-19 वैक्सीन की 61,22,08,542 डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 साल से ज्यादा उम्र के कम से कम 50% लोगों को वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है।
| तारीख | नए मामले | नई मौतें | नई रिकवरी |
| 27 अगस्त | 44,658 | 496 | 32,988 |
| 26 अगस्त | 46,164 | 607 | 34,159 |
| 25 अगस्त | 37,593 | 648 | 34,169 |
| 24 अगस्त | 25,467 | 354 | 39,486 |
| 23 अगस्त | 25,072 | 389 | 44,157 |
| 22 अगस्त | 30,948 | 403 | 38,487 |
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3yiXc5b