लखनऊ. यूपी में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. कोविड के चलते व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए योगी आज तीन जिलों का दौरा करेंगे. सीएम योगी आज अलीगढ़, आगरा और मथुरा का जायजा लेंगे. बता दें कि योगी इससे पहले बरेली, गोरखपुर, मुरदाबाद, अयोध्या और वाराणसी का दौरा कर चुके हैं.

पहले अलीगढ़ जाएंगे योगी
योगी सुबह 9 बजे अपने सरकारी आवास से अलीगढ़ के लिए निकलेंगे. अलीगढ़ के बाद वो मथुरा जाएंगे. इसके बाद वो आगरा जाएंगे. मथुरा में कोविड की समीक्षा बैठक के साथ ही वो गांव में होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के साथ बातचीत करेंगे और फिर अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे. इसके बाद सीएम लखनऊ लौटेंगे.

कोरोना के 18 हजार से ज्यादा मामले
उधर, प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 18,125 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा 329 मरीजों की मौत भी हो गई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 329 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16372 हो गई है.

उन्होंने आगे बताया कि नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में अब तक 15 लाख 63 हजार 238 मरीज संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 13 लाख 40 हजार 251 मरीज ठीक भी हो गए हैं.

ये भी पढ़ें:

<a href="https://ift.tt/33DHJ2Q Coronavirus Update: कोविड संक्रमित 329 मरीजों की हुई मौत, सामने आए 18125 नए केस

नदियों में बहाए जा रहे शवों के मामले का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, कोरोना से हो रही मौतों पर जताया दुख

from coronavirus https://ift.tt/3boNN3r
from coronavirus https://ift.tt/3boNN3r