केंद्र पर कोविड टीकों की नई खरीद नहीं करने का आरोप गलत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- ये तथ्यों पर आधारित नहीं

नई दिल्ली: हाल की कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह आरोप लगाया गया है कि केंद्र सरकार ने कोविड टीकों की नई खरीद के लिए आदेश जारी नहीं किए. इन रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र ने दो वैक्सीन निर्माता कंपनियों को मार्च 2021 में आखिरी ऑर्डर दिया था. जिसके तहत सीरम इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया को 10 करोड़ टीकों और भारत बायोटेक को 2 करोड़ टीकों की आपूर्ति के लिए कहा गया था. सरकार ने दावा किया है कि ये मीडिया रिपोर्ट्स पूरी तरह से गलत होने के साथ ही तथ्यों पर आधारित नहीं हैं.

केंद्र ने प्रेस रिलीज में यह स्पष्ट करते हुए कहा, 'सीरम इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया को इस साल मई, जून और जुलाई महीनों में कोविशील्ड वैक्सीन की 11 करोड़ खुराकों के लिए सौ फीसदी अग्रिम भुगतान के रूप में 1732.50 करोड़ रुपये 28 अप्रैल 2021 को जारी किए गए थे. कंपनी को यह रकम उसी दिन यानी कि 28 अप्रैल 2021 को ही मिल गई. कोविशील्ड वैक्सीन की 10 करोड़ खुराकों की आपूर्ति के लिए दिए गए पिछले आदेश के बाद से 3 मई 2021 तक कंपनी से 8.774 करोड़ खुराक मिल चुकी है. इसलिए यह कहना कि भारत सरकार ने नए आदेश जारी नहीं किए, पूरी तरह से गलत है.'

राज्यों को 16.54 करोड़ खुराक मुफ्त मिलीं
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 2 मई 2021 तक भारत सरकार ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 16.54 करोड़ खुराक निशुल्क उपलब्ध करवाई हैं. जनता को टीका लगाए जाने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 78 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध हैं. आने वाले तीन दिनों में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को  इसके अतिरिक्त 56 लाख से अधिक खुराक और मिल जाएंगी.

मंत्रालय ने कहा, भारत सरकार हर माह केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी) से स्वीकृत टीकों के 50 फीसदी का अपना हिस्सा खरीदना जारी रखेगी और इसे राज्य सरकारों को पहले को तरह निशुल्क उपलब्ध कराती रहेगी.

ये भी पढ़ें-
दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना से 448 मरीजों की हुई मौत, 18043 नए केस की पुष्टि | केजरीवाल सरकार ने सेना से मांगी मदद

‘भारत में बढ़ती मांग के कारण बाधित आपूर्ति को पूरा करने के लिए टीके के दो करोड़ खुराक की जरुरत’

from coronavirus https://ift.tt/2PM2Sod
أحدث أقدم