आईपीएल सीजन 14 के स्थगित होने के करीब एक महीने बाद भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अब तक अपने घर ने पहुंच पाए हैं. आईपीएल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को कोरोना के कड़े प्रोटोकॉल की वजह से सिडनी के होटल में क्वारंटीन किया गया है. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हालांकि होटल के कमरे में खुद को फिट रखने की कोशिशों में लगे हुए हैं. सभी 18 खिलाड़ी अपनी बाहों की मजबूती बनाए रखने के लिए रूम टॉवल का इस्तेमाल कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने इस बारे में जानकारी दी है. कमिंस ने कहा, ''हमारे ट्रेनर ने हमें एक वीडियो भेजा है. हमारे लिए एक अभ्यास है कि हम लॉकडाउन में अपनी थ्रोइंग को बनाए रखने की कोशिश करें.''

प्रैक्टिस शेड्यूल फॉलो कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

कमिंस ने आगे कहा, आपको जो हाथ का तौलिया या जो एक छोटा तौलिया मिलता है और आप उसके अंत में एक गांठ बांधते हैं. यह 9वीं गांठ लगभग एक क्रिकेट गेंद की तरह दिखता है और आप अपने कमरे में गेंदबाजी करते हैं . इससे आपकी थ्रोइंग क्षमता बनी रहती है."

कमिंस कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में से एक हैं, जो इस महीने की शुरूआत में इंडियन प्रीमियर लीग के स्थगित होने के बाद मालदीव के रास्ते भारत से आने के बाद क्वारंटाइन में हैं. ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी अपने ट्रेनिंग शेड्यूल को फॉलो कर रहे हैं. कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के ट्रेनर के नए विचार को स्वीकार करते हुए कहा कि चूंकि कमरे में क्रिकेट की गेंद का उपयोग करना संभव नहीं है, इसलिए तौलिया काम में आ गया है.

आस्ट्रेलियाई टीम वेस्टइंडीज के अपने दौरे की शुरूआत नौ जुलाई से शुरू हो रहे पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से करेगी. सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच सेंट लूसिया में खेले जाएंगे.

वर्ल्ड कप सुपर लीग में बांग्लादेश पहले पायदान पर पहुंचा, इंडिया की हालत बेहद खराब

from coronavirus https://ift.tt/34zw9pH
from coronavirus https://ift.tt/34zw9pH