मुंबई: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है. इस बीच धीमे टीकाकरण को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है. देश के कई राज्यों ने दावा किया है कि उनके यहां टीकों की कमी हो गई है, इसलिए कई जगह टीकाकरण सेंटर्स फिलहाल के लिए बंद किए जा रहे हैं. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का हाल भी ऐसा ही है. बीएमसी ने कहा है कि मुंबई में आज किसी भी केंद्र पर टीकाकरण नहीं होगा.

मुंबई में सामने आए 1,283 नए मामले

मुंबई में 1,283 नए मामलों और 52 लोगों की मौत के साथ अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,95,483 और संक्रमण से मरने वालों की संख्या 14,516 हो गई है. वहीं पुणे जिले में शनिवार को 3520 और मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 992436 हो गई है जबकि 92 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से जिले में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 15995 हो गई है.

महाराष्ट्र में कोरोना के 26,133 नए मामले

बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों कोरोना के 26 हजार 133 नए मामले आए हैं जबकि संक्रमण से 682 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 55,53,225 लोगों के संक्रमित होने और कोरोना वायरस संक्रमण से 87,300 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है. 40,294 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही महाराष्ट्र में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 51,11,095 पहुंच गई है.

from coronavirus https://ift.tt/2TdBPn6
from coronavirus https://ift.tt/2TdBPn6