कोरोना की दूसरी लहर से अबतक 270 डॉक्टरों की मौत, बिहार में सबसे ज्यादा जान गई- IMA

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के संक्रमण से अबतक 270 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है. भारतीय चिकित्सक संघ (आईएमए) के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 78 डॉक्टरों की मौत बिहार में हुई है. इसके बाद उत्तर प्रदेश में 37, दिल्ली में 29 और आंध्र प्रदेश में 22 डॉक्टरों की मौत हुई.

आईएमए की ओर से जारी इस लिस्ट में आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल का नाम भी शामिल है, जिनकी संक्रमण से सोमवार को मौत हो गई थी. वैश्विक महामारी की पहली लहर में 748 डॉक्टरों की मौत संक्रमण से हुई थी.

"दूसरी लहर सभी के लिए बेहद घातक"
आईएमए के अध्यक्ष डॉ जेए जयालाल ने कहा, "पिछले साल, भारत में कोविड से 748 डॉक्टरों की मौत हुई थी और मौजूदा लहर में इतनी कम अवधि में हमने 270 डॉक्टर खो दिए हैं. वैश्विक महामारी की दूसरी लहर सभी के लिए बेहद घातक साबित हो रही है, खासकर स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए, जो अग्रिम मोर्चे पर तैनात हैं."

आईएमए की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड की दूसरी लहर में आंध्र प्रदेश में 22, असम में 3, छत्तीसगढ़ में 3, दिल्ली में 28, गुजरात में 2, गोवा में 1, हरियाणा में 2, जम्मू-कश्मीर में तीन, कर्नाटक में 8, केरल में 2, मध्यप्रदेश में 5, महाराष्ट्र में 14, ओडिसा में 10, पुडुचेरी में 1, तमिलनाडु में 11, तेलंगाना में 19, त्रिपुरा में 2, उत्तराखंड में 2, पश्चिम बंगाल में 14 डॉक्टरों की जान गई है.

ये भी पढ़ें-

चक्रवाती तूफान 'ताउते' का असर, दिल्ली में मई में रिकॉर्डतोड़ बारिश, 45 साल बाद इतने बरसे बादल

पीएम मोदी आज 10 राज्यों के 54 DM और CM से करेंगे बात, ममता बनर्जी भी होंगी शामिल

देश में सभी 18+ का साल के अंत तक होगा टीकाकरण, छोटे राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़े: केंद्र

from coronavirus https://ift.tt/3fvrDhl
أحدث أقدم