देश में सभी 18+ का साल के अंत तक होगा टीकाकरण, छोटे राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़े: केंद्र

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत इस साल के अंत तक कोविड रोधी टीके की 267 करोड़ खुराक हासिल कर लेगा. देश इस स्थिति में होगा कि कम से कम देश की पूरी वयस्क आबादी को यह टीका लगा दिया जाए. टीके की 51 करोड़ खुराक जुलाई तक और 216 करोड़ अन्य खुराक अगस्त-दिसंबर के बीच में उपलब्ध होंगी.

छोटे राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़े
पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रधान सचिवों/अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ वार्ता में हर्षवर्धन ने कहा, 'अगस्त से दिसंबर 2021 के बीच भारत 216 करोड़ खुराक हासिल कर लेगा, जबकि इस साल एक जुलाई तक 51 करोड़ खुराक हासिल कर ली जाएंगी. साल के अंत तक देश इस स्थिति में होगा कि कम से कम वयस्क आबादी का टीकाकरण हो जाए.'

बयान में कहा गया कि पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में संक्रमण के दैनिक मामलों में और मौत के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है और संक्रमण दर भी बढ़ रही है. अब छोटे राज्यों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और इस बारे में सतर्क होने की आवश्यकता है. इस दौरान, उन्होंने महामारी की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया.

कोरोना की टेस्टिंग बढ़ी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने नगरों के आसपास स्थित क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में जांच केंद्रों को मजबूत करने पर जोर दिया. बयान में कहा गया, 'हमने अपनी क्षमता को बढ़ाकर हर रोज 25 लाख लोगों की कोरोना जांच तक कर लिया है. मंगलवार को भारत ने एक दिन में ऐतिहासिक रूप से पहली बार 20 लाख से अधिक लोगों की जांच की. यह एक वैश्विक रिकॉर्ड भी है.

कोविड रोधी टीकाकरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत 18 करोड़ से अधिक खुराक दिए जाने के साथ ही हाल में एक और उपलब्धि हासिल कर चुका है. राज्य सरकारों के पास अब भी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराकों का भंडार है.

ये भी पढ़ें-

चक्रवाती तूफान 'ताउते' का असर, दिल्ली में मई में रिकॉर्डतोड़ बारिश, 45 साल बाद इतने बरसे बादल

पीएम मोदी आज 10 राज्यों के 54 DM और CM से करेंगे बात, ममता बनर्जी भी होंगी शामिल

from coronavirus https://ift.tt/3wpdngV
أحدث أقدم