Remdesivir: सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन और कच्चे माल पर खत्म की कस्टम ड्यूटी, सस्ती मिलेगी दवा

Remdesivir: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने रेमडेसिविर, इसके कच्चे माल और वायरल रोधी दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान पर सीमा शुल्क यानि कस्टम ड्यूटी खत्म करने की घोषणा की है. इस कदम से रेमडिसिविर इंजेक्शन की घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और लागत घटाने में मदद मिलेगी. रेमडिसिविर का इस्तेमाल कोरोना वायरस के इलाज में होता है.

किन उत्पादों पर खत्म हुई कस्टम ड्यूटी?

राजस्व विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने जन हित में इन उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी खत्म करने का फैसला किया है. जिन उत्पादों पर अब आयात शुल्क नहीं लगेगा, उनमें रेमडेसिविर एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रिडिएंट्स (एपीआई), इंजेक्शन रेमडेसिविर और रेमडेसिविर के विनिर्माण में काम आने वाली बीटा साइक्लोडेक्ट्रिन शामिल है. कस्टम ड्यूटी की यह छूट इस साल 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी.

पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दी जानकारी

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोना के मरीजों की स्वास्थ्य देखभाल की प्राथमिकता के मद्देनजर रेमडेसिविर एपीआई, इंजेक्शन और अन्य सामग्री को आयात शुल्क मुक्त किया गया है. इससे आपूर्ति बढ़ेगी और लागत घटेगी, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी.’’

[tw]https://twitter.com/PiyushGoyal/status/1384546260447752196[/tw]

इससे पहले 11 अप्रैल को रेमडेसिविर की बढ़ती मांग के मद्देनजर केंद्र ने इसके इंजेक्शन और एपीआई के निर्यात को स्थिति में सुधार आने तक प्रतिबंधित कर दिया था. राष्ट्रीय औषधि मूल्य प्राधिकरण (एनपीपीए) ने पिछले सप्ताह कहा था कि सरकार के हस्तक्षेप के बाद कई दवा कंपनियों ने रेमडेसिविर के दाम घटाए हैं.

कैडिला हेल्थकेयर ने रेमडैक (रेमडेसिविर 100 एमजी) इंजेक्शन का दाम 2,800 से रुपये से घटाकर 899 रुपये कर दिया है.

सिंजीन इंटरनेशनल ने अपने ब्रांड रेमविन का दाम 3,950 रुपये से घटाकर 2,450 रुपये कर दिया है.

हैदराबद की डॉ रेड्डीज लैब ने रेडवाईएक्स का दाम 5,400 से घटाकर 2,700 रुपये कर दिया है.

सिप्ला ने अपने सिपरेमी ब्रांड का दाम 4,000 रुपये से घटाकर 3,000 रुपये कर दिया है.

मेलान ने अपने ब्रांड का दाम 4,800 से घटाकर 3,400 रुपये कर दिया है.

जुबिलेंट जेनेरिक्स ने अपने रेमडेसिविर का ब्रांड का दाम 4,700 से घटाकर 3,400 रुपये किया है.

यह भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3arKS9O केरल में एक दिन में रिकॉर्ड केस दर्ज, एर्णाकुलम जिले में आज से लगेगा 7 दिनों का लॉकडाउन

<a href="https://ift.tt/3xdMTjG Modi Speech: लॉकडाउन, कोरोना वैक्सीन, ऑक्सीजन की कमी और श्रमिकों को लेकर क्या बोले पीएम मोदी? जानें

from coronavirus https://ift.tt/3n2HJ5m
أحدث أقدم