Coronavirus in India: पीएम मोदी की आज तीन महत्वपूर्ण बैठकें, मुख्यमंत्रियों और ऑक्सीजन निर्माताओं से करेंगे बातचीत

नई दिल्ली. देश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बैठकों में जुटे हैं. पीएम मोदी आज फिर महामारी को लेकर हालात की समीक्षा के लिए तीन प्रमुख बैठकें करेंगे. मोदी कोरोना का सर्वाधिक खतरा झेल रहे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर रणनीति बनाएंगे. पीएमओ सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह नौ बजे कोविड-19 के मसले पर एक आंतरिक बैठक करेंगे. वहीं, दस बजे वह कोविड-19 को लेकर प्रमुख राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे.

मुख्यमंत्रियों की समस्याएं जानकर उसका निदान भी प्रधानमंत्री मोदी बताएंगे. वहीं दोपहर साढ़े 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी ऑक्सीजन संकट को लेकर भी बैठक करेंगे. इस दौरान वह देशभर के प्रमुख ऑक्सीजन निर्माताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे. देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. हालात इस कदर बिगड़ रहे हैं कि 24 घंटे में अब तीन लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यो में गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन का संकट भी पैदा हो गया है. इसे देखते हुए अब प्रधानमंत्री मोदी लगातार बैठकें लेकर हालात को सुधारने में जुटे हैं.

गुरुवार को भी 3 लाख से ज्यादा मामले
देश में गुरुवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 3.14 लाख से ज्यादा मामले सामने आए. इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,30,965 हो गई है. दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का यह सर्वाधिक आंकड़ा है. दूसरी ओर, अनेक अस्पतालों के ऑक्सीजन की कमी का सामना करने के बीच केंद्र ने चिकित्सीय ऑक्सीजन का निर्बाध उत्पादन और आपूर्ति तथा निर्बाध परिवहन का राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कड़ा आदेश दिया.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में 24 घंटे में आए कोरोना के 26,169 नए मामले, एक दिन में रिकॉर्ड 306 मरीजों की मौत

पुजारी को नहीं मिला बेड, असदुद्दीन ओवैसी ने की मदद, AIMIM द्वारा संचालित अस्पताल में करवाया भर्ती

from coronavirus https://ift.tt/3neT02I
أحدث أقدم