बॉलीवुड सेलेब्स की वैनिटी वैन मुंबई पुलिस को तपती गर्मी में दे रही हैं राहत, कोरोना का कारण बदतर हैं हालात

देशभर में कोरोना पर काबू पाने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है. इसमें लॉकडाउन लगाने से लेकर ऑक्सीजन की सप्लाई तेज करने तक को शामिल किया गया है, लेकिन फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए अभी भी कई तरीके की समस्याएं बनी हुई हैं. पुलिसकर्मी भी रात-दिन अपनी ड्यूटी दे रहे हैं. मुंबई में भी हालात काफी खराब है, इसे देखते हुए पुलिस को छह वैनिटी वैन दी गई है.

इन वैनिटी वैन के जरिए गर्मी में खड़े पुलिसकर्मियों के लिए कुछ राहत होगी. क्योंकि ये पूरी तरह से एयर-कंडीशन होती हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, एडिशनल पुलिस कमिश्नर दिलीप सावंत ने कहा, 'वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर हमने 9 चेक-पॉइंट्स लगाए हैं. ये दहिसर से गोरेगांव के बीच लगाए गए हैं. हर पॉइंट पर दो ऑफिसर और 15 कॉन्स्टेबल को तैनात किया गया. जैसा कि गर्मी ज्यादा है तो हमने अपने स्टाफ को 90 मिनट से ज्यादा सड़क पर खड़े होने से मना किया है. वह वैनिटी वैन में ब्रेक ले सकते हैं.'

दूसरी तरफ महिलाओं के लिए वॉशरूम की कमी भी एक बड़ी समस्या है. क्योंकि इस दौरान मॉल और रेस्त्रां भी बंद हैं तो महिला पुलिसकर्मियों को वॉशरूम के लिए परेशान होना पड़ता है. अगर वॉशरूम के लिए पुलिस थाने जाया जाए तो ये काफी दूर भी पड़ता है.

वैनिटी वैन देने वाले केतन रावल ने बताया, 'महिला पुलिसकर्मियों से मेरी बात हुई, उन्होंने बताया कि वह कम पानी पीती हैं जिससे उन्हें वॉशरूम न जाना पड़ जाए. इस समस्या को देखते हुए मैंने अपने वैन्स को पुलिस डिपार्टमेंट को देने का फैसला किया.' वैनिटी वैन में तीन सेक्शन होते हैं जिसमें वॉशरूम, ड्रेसिंग टेबल और एक बेड भी होता है. इससे महिला पुलिसकर्मी घर जाने से पहले चेंज भी कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3vd87fC Vaidya ने गर्लफ्रेंड के साथ बनाई इंस्टाग्राम रील, Disha Parmar के लिए लिखी ये बात...

क्या Roadies और Splitsvilla में स्क्रिप्टेड होती थी लड़ाई? रणविजय सिंह ने किया ये खुलासा

from coronavirus https://ift.tt/3sGRyak
أحدث أقدم