हरियाणा के सीएम खट्टर का दावा- प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं, लोगों को नहीं होगी समस्या

चंडीगढ़. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होने का दावा किया है. खट्टर ने सोमवार को लोगों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जनता को कोरोना वायरस महामारी के बीच किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े. खट्टर ने कोरोना वायरस संबंधी हालात का जायजा लेने के लिए पानीपत, रोहतक, हिसार और फरीदाबाद का दौरा किया.

मुख्यमंत्री ने पानीपत में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए राज्य में ऑक्सीजन की कमी से इनकार किया. रेवाड़ी, गुरुग्राम और हिसार में ऑक्सीजन की कथित कमी के कारण तीन निजी अस्पतालों में लोगों की मौत होने पर ध्यान दिलाए जाने के बाद खट्टर ने कहा, ‘‘हिसार या किसी अन्य स्थान में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है.’’ बहरहाल, उन्होंने कहा कि इन मामलों की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दे दिए गए हैं.

सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र लगाना अनिवार्यः अनिल विज
हरियाणा में चिकित्सीय ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के बीच गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा, ‘‘राज्य में सभी अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाना अनिवार्य कर दिया गया है.’’

खट्टर ने दावा किया कि राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, लेकिन विज ने अस्पतालों में ऑक्सीजन के खाली सिलेंडरों की कमी की ओर इशारा किया. विज ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी से निपटने के लिए ‘‘हरियाणा के सभी फैक्ट्री मालिकों से उनके पास मौजूद सभी सिलेंडर जमा कराने को कहा गया है.’’

इसे भी पढ़ेंः
पंजाब में गहराया ऑक्सीजन संकट, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लगाई गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से गुहार

कोरोना के कहर के बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दी अजीब राय, जानें क्या बोले?

from coronavirus https://ift.tt/3eyOSX9
أحدث أقدم