कोरोनाकाल में रात को करना पड़ रहा है लंबा सफर तो इन बातों का रखें खास ध्यान

कोरोना महामारी के चलते लोगों में भय का माहौल है. ऐसे में संपूर्ण लॉकडाउन न लग जाए इसलिए लोग अपने शहर या फिर अपने गांव में निकल रहे हैं. अगर आप भी अपनी कार से अपने शहर के लिए निकल रहे हैं तो आपको कुछ बातें ध्यान रखनी चाहिए. दिन का सफर है तो ठीक है लेकिन रात में लंबी ड्राइव करना सेफ्टी के लिहाज से ठीक नहीं होता. ऐसे में खास बातों का ध्यान रखा जाए तो सफर आरामदायक और सेफ रहेगा. आज हम आपको इन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं.

रात में निकलने से पहले कार चेक करें
रात में सफर पर जाने से पहले अपनी कार को ठीक से चैक करें, जैसे हेडलैम्प्स, फोग लैम्प्स, कूलेंट की मात्रा और इंजन ऑयल की मात्रा देखना, आप अपने साथ एक्स्ट्रा इंजन ऑयल और कूलेंट रख सकते हैं.

टायर्स में हवा का प्रेशर सही रखें
ड्राइव पर निकलते समय गाडी के सभी टायर्स में हवा का प्रेशर सही रखें, इससे गाड़ी सही चलेगी और रास्ते में कोई दिक्कत नहीं होगी, अगर किसी टायर का वाल्व खराब हो या लीक हो तो उसे ठीक करवा लें. ताकि रास्ते में टायर से हवा न निकले.

स्पीड लिमिट पर ध्यान दें
रात में गाड़ी चलाते समय ओवर स्पीड का ध्यान रखें, कोशिश कीजिये कि आपकी गाड़ी की रफ्तार कम हो, इससे आपका कंट्रोल गाड़ी पर बना रहेगा. अक्सर कुछ जगह ऐसी होती हैं जहां काफी अंधेरा होता है और खराब रास्तों का पता नहीं चल पता जिसकी वजह से हादसे हो जाते हैं.

केबिन लाइट बंद रखें
रात में ड्राइव करते समय हमेशा केबिन लाइट बंद ही रखें. इससे बाहर की लाइट समझने में दिक्कत नहीं होगी, साथ ही बाहर चलते किसी को भी कार के अंदर बैठे लोगों को अंदर की स्थिति का पता भी नहीं लग सकेगा, सेफ्टी के लिहाज से यह बेहतर है.

सुनसान जगह पर गाड़ी बिलकुल न रोकें
रात में हाईवे पर पर गाड़ी चलाते समय किसी सुनसान जगह पर गाड़ी रोकने से बचें, और यदि बहुत जरूरी हो तो आप किसी पेट्रोल पम्प या ढाबे/रेस्टोरेन्ट पर गाड़ी को रोक सकते हैं. गाड़ी रोकते समय पार्किंग इंडिकेटर का इस्तेमाल जरूर करें.

पावरबैंक साथ में रखें
आजकल नई कारों में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा आती है, लेकिन रात के सफर के दौरान एक पावर बैंक अपने साथ लेकर चलें, क्योंकि फोन की बैटरी खत्म हो सकती है और जरूरत पड़ने पर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें

बीच रास्ते में हो गया है कार का टायर पंचर तो इन टिप्स की मदद से मिनटों में करें चेंज

Bike Tips: झटके देकर बार-बार बंद हो जाती है बाइक तो हो सकती है ये खराबी, जानिए कैसे करें इसे ठीक

from coronavirus https://ift.tt/3aykCua
أحدث أقدم