Video: कांगो में मिला 'सोने का पहाड़', खुदाई करने टूट पड़े इतने लोग, लगाना पड़ा बैन

किवू अफ्रीकी देश कांगो के दक्षिणी किवू प्रांत में एक गांव में सोने का पहाड़ मिलने के बाद हजारों की तादाद में लोग उसकी खुदाई करने के लिए टूट पड़े। हालत यह हो गई कि सरकार को वहां पर निगरानी शुरू होने तक खनन पर रोक लगाना पड़ गया है। कांगो के मंत्री वेनंत बुरुमे ने बताया कि लुहिहि गांव में फरवरी महीने के अंतिम दिनों में सोने से भरपूर अयस्‍क की खोज हुई थी, इसके बाद वहां पर खुदाई करने वालों की फौज जमा हो गई। इतने बड़े पैमाने पर खुदाई करने वालों के वहां पर पहुंचने से इस छोटे से गांव में संकट पैदा हो गया। पूरे कांगो में फावड़ा आदि के जरिए आजीविका के लिए सोने की खुदाई करना सामान्‍य बात है। कांगो के पूर्वी और पूवोत्‍तर इलाके में सोने की खुदाई एक तरह से कुटिर उद्योग की तरह से है। उधर, लुहिहि गांव में इतने बड़े पैमाने पर खुदाई करने वालों के पहुंचने पर वहां पर कांगो की सेना, खनिकों और व्‍यापारियों को भेजना पड़ा। कांगो से तस्‍करी होता है कई टन सोना फिलहाल सोने के पहाड़ की खुदाई को सोमवार को रोक दिया गया है। मंत्री ने कहा कि खनन पर रोक लगाए जाने से अधिकारियों को खनिकों की पहचान करने और उनके पंजीकरण का मौका म‍िलेगा। आदेश में कहा गया है कि लूहिहि में व्‍यवस्‍था को बहाल किया जाना जरूरी है। यह न केवल लोगों के जीवन को बचाने के लिए बल्कि कांगो के कानून के मुताबिक सोने को पता लगाने को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। कांगो में आधिकारिक रूप से सोने के उत्‍पादन को बहुत कम करके दिखाया जाता है। संयुक्‍त राष्‍ट्र के मुताबिक इसकी वजह यह है कि यहां से कई टन सोना तस्‍करी करके पूरब में स्थित पड़ोसी देशों के रास्‍ते वैश्विक सप्‍लाइ बाजार में भेज दिया जाता है। इस वजह से कांगो की सरकार को इस सोने से कोई खास फायदा नहीं हो पाता है। सरकार इस पर लगाम लगाना चाहती है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3rriivG
أحدث أقدم