इंदौर. राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा, आरएएस और हिंदू महासभा पर निशाना साधा है। इंदौर में एक निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए सिंह ने भाजपा, आरएसएस और हिंदूसभा तीनों संगठन नफरत के सौदागर हैं, जो देश में सर्वधर्म सद्भाव की परम्परा को खत्म करना चाहते हैं।
गांधी और गोडसे विचारधारा से जुड़े सवाल पर बोले कांग्रेस छोड़ हिंदू सभा में गए बाबूलाल चौरसिया को गांधी जी के खिलाफ गोडसे के पक्ष में दिए गए बयानों को लेकर माफी मांगना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा एक दिन पहले इंदौर में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा, हमारी चिंता करने से पहले वो बताएं कि कृषि विकास अधिकारी की भर्ती में जो घोटाला किया है उसमें उनका कितना हिस्सा है। शर्मा ने कहा था कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पार्टी की बजाए अपने बच्चों के अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को लेकर चल रही अंदरूनी लड़ाई को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा ऐसा कुछ नहीं है, सभी लोग सोनिया गांधी के नेतृत्व में मिलकर काम कर रहे हैं। कांग्रेस के स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं होने से जुड़े सवाल बोले, कभी भाजपा या संघ में ऐसे चुनाव हुए हैं क्या? हमारी पार्टी एकजुट है।
महंगाई और किसान आंदोलन का होगा असर
इंदौर में नगर निगम चुनाव को लेकर बोले सबकी सहमति से संजय शुक्ला हमारे प्रत्याशी बनाए गए हैं और इस बार नगर निगम पर कांग्रेस का झंडा लहराना तय है। बोले पेेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और किसान आंदोलन का असर आगामी चुनाव पर बिल्कुल होगा।
शिवराज बर्बाद हो जाते, इसलिए गिराई सरकार
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराए जाने से जुड़े सवाल पर बोले शिवराज सिंह चौहान खुद कह चुके हैं कि यदि सरकार नहीं गिराते तो वे बर्बाद हो जाते। व्यापमं, ई टेंडरिंग, रेत खनन जैसे घोटालों की जांच शुरू कर दी गई थी, इसलिए भाजपा ने खरीद फरोक्त कर सरकार गिराई। सिंह ने शिवराज के परिजन पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कांग्रेस सरकार के दौरान इन मामलों में कोई केस दर्ज नहीं होने के मामले में बोले कुछ अफसरों के भाजपा से संबंध थे इसलिए जांच धीमी रही।
ममता बनर्जी जमीन से जुड़ीं नेता
पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर बोले ममता बनर्जी जीवट और जमीन से जुड़ी नेता हैं। वहां पर हम लेफ्ट के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं परिणाम अच्छे ही होंगे। किसान महापंचायत को लेकर बोले यह एक गैर राजनीतिक संगठन है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PMcbnT