ब्लॉगः सरकार के पास डिजिटल मीडियो को कंट्रोल का कोई जरिया नहीं

पिछले हफ्ते केंद्र सरकार के सूचना एवं मंत्रालय ने डिजिटल मीडिया आचार संहिता पर नए नियम जारी किए। नोटिफिकेशन के महज चार दिन के अंदर मणिपुर की राजधानी इंफाल के डीएम ने वहीं के एक यूट्यूबर को इसी नोटिफिकेशन के तहत नोटिस भेज दिया कि वे आएं और अपने यूट्यूब चैनल पर जो कुछ भी कहा है, उसे साबित करने के लिए सारे सबूत भी साथ लाएं। इस नोटिस को लेकर वहां मचे बवाल ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सदमे की हालत में पहुंचा दिया और उसने कहा कि डिजिटल मीडिया के बारे में जारी नोटिफिकेशन पर राज्य सरकार या उसका कोई अधिकारी किसी तरह का एक्शन नहीं ले सकता। अगर कोई एक्शन लेना है तो वह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में इसके लिए बनाए गए सिस्टम के तहत ही लिया जाएगा।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3rdVi37
Previous Post Next Post