इन जीवों को खाना खिलाने से बदल जाएगा भाग्य, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, शत्रु का होगा नाश

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कहा गया है कि किसी भी जीव को सताना पाप के समान है। सभी जीवो पर दया करनी चाहिए और यथासंभव अपने दान भी देना चाहिए। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि जीव जंतुओं को दाना या भोजन कराने से बहुत लाभ मिलता है। आज भी हम अपनी परेशानियां लेकर पंडितजी के पास जाते है कि कई प्रकार की समस्याओं से निजात पाने के लिए पंडित जी उपाय में बहुत से जीव जंतुओं को खाना खिलाने के लिए कहते हैं। ऐसा कहा गया है कि इन जीवो को खाना खिलाने से अपने सारे दुख तकलीफ दूर होती है और घर में सुख शांति आती है। आइए जानते हैं कौन- कौन से जीव को भोजन कराने पर क्या- क्या लाभ मिलता है।

मछलियों को आटा
अक्सर देखा जाता है कई लोग अपनी पुरानी संपत्ति को लेकर या अपने मूल्यवान चीज को खो जाने से काफी परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को रोजाना मछली को आटे की गोलियां खिलाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से पुराने संपत्ति पुन हासिल करने के योग बनते हैं। इसके साथ ही धन का आगमन के योग भी बनते हैं।

कुत्ते को रोटी
अपने समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जो एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। यह दुश्मन उनका कोई भी अच्छा काम होने नहीं देते हैं और हमेशा बाधा, परेशानी डालने की चेष्टा करते हैं। अपने दुश्मनों से बचने के लिए रोजाना कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए। ऐसा कहा है कि नियमित रूप से कुत्ते को रोटी खिलाने से उनके दुश्मनों का नाश होता है।

यह भी पढ़े :— बजरंगबली के चमत्कारी उपायः चुटकी में दूर होंगे सारे कष्ट, बनेंगे बिगड़े काम

चीटियां को आटा और चीनी
बहुत से लोग कर्ज को लेकर भी काफी परेशान होते हैं। अपने आवश्यकता की पूर्ति के लिए कर्ज लेते हैं लेकिन समय पर चुकाने पाते हैं। ऐसे लोगों को शक्कर और आटा मिक्स करके चीटियां को डालना चाहिए। ऐसा कहा जाता है जैसे जैसे चीटियां इस आटे और चीनी को खत्म करती है उसी प्रकार से उसका कर्ज भी धीरे.धीरे समाप्त हो जाता है।

good luck

पक्षियों को दाना
अक्सर देखा जाता है सुबह- सुबह बहुत सारे लोग पक्षियों को दाना खिलाते हैं। ऐसा कहा जाता है जो लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे होते हैं या जिनके आर्थिक मामले अटके हुए हैं उन लोगों को पक्षियों को दाना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक मामले में लाभ मिलता है। व्यवसाय करने वाले लोगों को भी पक्षियों को दाना डालना चाहिए उनको भी उन्नति मिलती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36VYhVN
Previous Post Next Post