किसानों के लाल किले पर अपना झंडा लगाने को लेकर स्टूडेंट ने CJI को लिखा खत

नई दिल्ली मुंबई के एक लॉ स्टूडेंट ने मंगलवार को देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एस. ए. बोबडे को पत्र लिखकर उनसे किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा का संज्ञान लेने की मांग की है। मुंबई यूनिवर्सिटी के छात्र आशीष राय की तरफ से लिखे गए पत्र में दावा किया गया है कि ट्रैक्टर परेड के दौरान ‘कुछ असामाजिक तत्वों की तरफ से आतंक फैलाया गया।’ पत्र में कहा गया है, ‘जिस प्रकार से लाल किले में भारत के राष्ट्रीय ध्वज की जगह पर अन्य समुदाय के झंडे को लहराया गया, उससे देश के सम्मान और गरिमा को चोट पहुंची।’ इसमें दावा किया गया है कि इस दौरान बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। सीजेआई को लिखे पत्र में कहा गया है, ‘यह एक शर्मनाक घटना है और इस घटना से पूरा देश आहत हुआ है। इस घटना के कारण, देश के संविधान के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान हुआ है। इस तरह के कृत्यों से भारतीय नागरिकों की संवैधानिक भावनाएं आहत होती हैं।’ पत्र में गुजारिश की गई है, ‘इस असंवैधानिक कृत्य में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर जांच और आरोपियों को दंडित करने के लिए इस पूरे मामले में एक विशेष जांच समिति गठित की जाए।’


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/2KTuVzC
أحدث أقدم