संजय राउत बोले- 'कोई अदृश्य शक्ति नहीं चाहती किसान आंदोलन का निकले हल'

मुंबई दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ( ) ने कहा है, 'कोई अदृश्य शक्ति है जो चाहती है कि किसानों () की समस्या का समाधान ना हो। वो शक्ति अस्थिरता और शांति बनाने की कोशिश कर रही है'। उन्होंने कहा कि किसानों के इस अभूतपूर्व आंदोलन को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया अपने-अपने नजरिए से देख रही है। किसान जिस तरह से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसी लड़ाई पूरे विश्व में आज तक कभी नहीं लड़ी गई है। अपने हक के लिए सड़क पर किसान राउत ने कहा कि अपने हक के लिए देश का किसान इकट्ठा हुआ है। सभी राज्यों से किसानों के आंदोलन को भारी समर्थन मिल रहा है और सभी लोग अपने हक के लिए सड़क पर उतरे हैं। मुंबई में भी भारी तादात में () किसान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से एकत्रित हुए हैं। यह अद्भुत नजारा है। किसानों को पहले राउंड की बातचीत में उनका हक मिलना चाहिए था। दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। कोरोना का खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है। ऐसे में मुंबई में जो लोग भी आए हैं। उन्हें इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसानों के आंदोलन के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकने का माहौल जो देश में बना है, वह ठीक नहीं है। जय श्री राम बोलने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए संजय राउत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नसीहत देते हुए कहा कि जय श्री राम बोलने और कहने में देश के किसी भी इंसान को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। यह कोई राजनीतिक शब्द नहीं बल्कि आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि अगर मंच से ममता बनर्जी ने एक बार जय श्री राम कह दिया होता तो शायद इतना बवाल ना मचता।चुनाव के नाम पर बीजेपी पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भी श्री राम के प्रति आस्था रखती हैं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/2NBXBOJ
أحدث أقدم