'गद्दार' अर्णब को नहीं करेंगे माफ... मुंबई के हर थानों में केस ठोकेगी कांग्रेस

मुंबई मुंबई के वरिष्ठ नेता मुंबई के सभी पुलिस थानों में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ () के खिलाफ का केस दर्ज कराएंगे और अर्णब की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। मुंबई कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष भाई जगताप ने शनिवार को उत्तर मध्य मुंबई में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में यह घोषणा की। जगताप ने कहा कि अर्णब गोस्वामी मुंबई पुलिस से बचने के लिए इन दिनों मुंबई छोड़ दिल्ली में रह रहा है। अगर मुंबई में उसके खिलाफ हर पुलिस स्टेशन में देशद्रोह का केस दर्ज होगा, तो मुंबई पुलिस उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर मुंबई लाने पर मजबूर होगी। सोमवार से होगी शुरुआत जगताप ने कहा कि अर्णब के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराने की शुरुआत वह खुद करेंगे। उन्होंने कहा कि वह खुद और मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरणजीत सिंह सपरा सोमवार को आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में अर्णब गोस्वामी के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराएंगे। खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप भाई जगताप ने कहा कि अर्णब गोस्वामी ने अपने चैनल की टीआरपी बढ़ाने के लिए खुलेआम देश की सुरक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारी को अपने चैनल पर उजागर करके देश के साथ गद्दारी की है। ऐसे गद्दार को माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि बालाकोट पर हुए आतंकी हमले से पहले और उसके जवाब में पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी स्ट्राइक से पहले ही अर्णब गोस्वामी तक कैसे पहुंची? इस बारे में मोदी सरकार ने न तो अब तक कोई खुलासा किया है और न ही अर्णब के खिलाफ कोई कार्रवाई की है। यह इस बात का सबूत है अर्णब और मोदी सरकार के बीच गहरी सांठगांठ है। अर्णब बीजेपी के दलाल के रूप में काम कर रहा है। मुंबई के मुद्दों पर लड़ेंगे जगताप ने एक बार फिर बीएमसी चुनाव कांग्रेस के अकेले अपनी ताकत पर लड़ने की बात दोहराई और कहा कि मुंबई और मुंबई के आम लोगों के मुद्दों पर कांग्रेस आक्रामक ढंग से लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि 100 दिन चलने वाली 'मेरी मुंबई मेरी कांग्रेस' मुहिम शुरू हो चुकी है। अब जल्द ही मुंबई के सभी जिलों में महीने में 1 दिन जनता दरबार शुरू किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के सभी मंत्री भाग लेंगे और स्थानीय स्तर पर ही जनता की शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर मुंबई कांग्रेस के तमाम बड़े नेता जिनमें कार्याध्यक्ष चरणसिंह सप्रा, मुंबई के पालकमंत्री असलम शेख, शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड, पूर्व मंत्री नसीम खान, पूर्व सांसद प्रिया दत्त, विधायक जिशान सिद्दीकी समेत उत्तर मध्य मुंबई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/2YbvHel
أحدث أقدم