नई दिल्ली हाल ही में अमेरिका का नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की टीम () की घोषणा हुई थी। उसमें 20 भारतीय अमेरिकी शामिल हैं। इनमें से एक हैं समीरा फाज़िली (), जिनका भारत के साथ एक यूनीक संबंध है। उनका चचेरा भाई उन भारत विरोधी लोगों में से एक है, जिन्हें 5 अगस्त 2019 को जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने के बाद पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। मुबीन शाह की मां और फाज़िली के पिता भाई-बहन हैं। बता दें कि शाह को दिसंबर 2019 में छोड़ दिया गया था। कौन से पद पर हैं समीरा कश्मीर मूल की को अमेरिका व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय आर्थिक परिषद की उप निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर उनके रिश्तेदारों ने कहा था कि यह पूरे कश्मीर के लिए गर्व की बात है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की हस्तांतरण टीम ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय आर्थिक परिषद की उप निदेशक के रूप में फाजिली को नामित किया है। परिषद आर्थिक नीति-निर्माण प्रक्रिया का समन्वय करती है और अमेरिकी राष्ट्रपति को सलाह प्रदान करती है। फाजिली कश्मीर मूल की ऐसी दूसरी भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्हें बाइडन प्रशासन में एक महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। बाइडेन प्रशासन का हिस्सा बनने पर घरवालों ने जताई थी खुशी समीरा फाजिली के एक रिश्तेदार राऊफ फाजिली ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था, ‘‘हमें बहुत गर्व है। कश्मीर में हर किसी को गर्व होना चाहिए क्योंकि यह पूरे कश्मीर के लिए गर्व का क्षण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी के लिए यह सम्मान की बात है और बड़ी उपलब्धि है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह यहां पैदा नहीं हुई थी और उसके माता-पिता ने 1970-71 में घाटी छोड़ दी थी, लेकिन उसका कश्मीर के साथ एक मजबूत रिश्ता है। वह अंतिम बार 2007 में घाटी आई थीं।’’ पिता सर्जन और मां हैं पैथोलॉजिस्ट समीरा फाजिली के पिता एक सर्जन और मां एक पैथोलॉजिस्ट हैं। उनके परिवार के एक और करीबी सदस्य ने कहा कि समीरा एक होनहार बच्ची थी और पढ़ाई में अच्छी थी। रिश्तेदार ने कहा, ‘‘उसके माता-पिता चाहते थे कि वह एक चिकित्सक बने, लेकिन उसकी अन्य योजनाएं थीं। उसका झुकाव जन सेवा की ओर था।’’ उन्होंने कहा कि समीरा फाजिली एक बहुत सक्रिय व्यक्ति हैं जो स्कीइंग, तैराकी, टेनिस और यात्रा करना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि वह कश्मीरी व्यंजनों की बहुत शौकीन थी। वह वर्तमान में बाइडन-हैरिस हस्तांतरण पर आर्थिक एजेंसी का नेतृत्व कर रही है और इससे पहले फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ अटलांटा में नियुक्त थी। गौरतलब है कि दिसम्बर में कश्मीर मूल की एक अन्य महिला आयशा शाह को व्हाइट हाउस की डिजिटल रणनीति टीम में एक प्रमुख अधिकारी के तौर पर शामिल किया गया था।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3oayyyM