जनवरी में प्रॉपर्टी खरीदारी और रियल एस्टेट में निवेश के लिए 7 शुभ मुहूर्त हैं। वाहन और मशीनरी की खरीदी के लिए 6 दिन शुभ रहेंगे। वहीं, सगाई के लिए पंचांग में 20 मुहूर्त बताए गए हैं और शादी के लिए इस महीने सिर्फ 18 तारीख को ही लग्न मुहूर्त निकल रहा है। इनके अलावा तिथि-वार और ग्रह-नक्षत्रों से मिलकर 6 दिन शुभ संयोग बनेंगे। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र बताते हैं कि इनमें हर तरह की खरीदारी, लेन-देन, निवेश और नए कामों की शुरुआत की जा सकती है।
| तारीख और दिन | समय | योग का नाम |
| 5 जनवरी, मंगलवार | सुबह 07:20 से शाम 06:25 तक | त्रिपुष्कर योग |
| 6 जनवरी, बुधवार | सुबह 07:20 से शाम 05:15 तक | सर्वार्थसिद्धि योग |
| 19 जनवरी, मंगलवार | सुबह 07:14 से 09:55 तक | सर्वार्थसिद्धि योग |
| 21 जनवरी, गुरुवार | सुबह 07:14 से दोपहर 03:20 तक | सर्वार्थसिद्धि योग |
| 25 जनवरी, सोमवार | सुबह 07:20 से रात 11:56 तक | सर्वार्थसिद्धि योग अमृतसिद्धि योग |
| 28 जनवरी, गुरुवार | सुबह 07:15 से रात 11:51 तक | सर्वार्थसिद्धि योग अमृतसिद्धि योग गुरुपुष्य योग |



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/353IGCt