इस बार क्रिसमस पर आसमान में 800 साल बाद होने वाली है यह अनोखी घटना

वॉशिंगटन खुशियों के त्‍योहार क्रिसमस से ठीक पहले आकाश में एक अद्भुत खगोलीय घटना घटने जा रही है। इस बार क्रिसमस के महीने में कुछ ऐसा होने जा रहा है जो पिछले 800 सालों में नहीं हुआ है। क्रिसमस से ठीक पहले 21 दिसंबर को संक्रांति के दिन आकाश में क्रिसमस का तारा दिखाई देने वाला है। इस दिन आकाश में बृहस्‍पति और शनि ग्रह एक सीधी रेखा में आ जाएंगे। इसे या बेथलेहम का तारा कहा जाता है। बृहस्‍पति और शनि ग्रह दोनों ही मध्‍यकाल के बाद अभी तक पृथ्‍वी के बेहद करीब एक साथ नहीं आए हैं। राइस यूनिवर्सिटी के खगोलविद पैट्रिक हर्टिगन ने फोर्ब्‍स पत्रिका से कहा कि बृहस्‍पति और शनि ग्रह 20 साल के बाद हमेशा एक सीधी रेखा में आते हैं लेकिन इस बार का संगम आप में दुर्लभ घटना है। ऐसा इसलिए कि ये दोनों ही ग्रह काफी करीब आ जाएंगे और इंसान इन्‍हें देख सकेंगे। हर्टिगन ने कहा कि इससे पहले 4 मार्च 1226 को यह दुर्लभ घटना हुई थी और उस समय भी आकाश में क्रिसमस का तारा नजर आया था। उत्‍तरी गोलार्द्ध में खगोलविद 21 दिसंबर को सूर्यास्‍त के 45 मिनट बाद आकाश के दक्षिणी- पश्चिमी हिस्‍से को अगर नंगी आंखों या टेलिस्‍कोप की मदद से निहारते हैं तो उन्‍हें क्रिसमस का तारा नजर आएगा। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि यह अद्भुत नजारा पूरे हफ्ते नजर आएगा। फोर्ब्‍स ने कहा कि अब अगली बार ऐसा नजारा वर्ष 2080 में देखने को मिलेगा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3g3rn8Y
أحدث أقدم