-45℃ तापमान में 'हवा में जमा नूडल्स और अंडा', तस्वीर हो रही है वायरल

साइबेरिया धरती का उत्‍तरी गोलार्द्ध इन दिनों जमा देने वाली ठंड की चपेट में है। दुनिया के कई हिस्‍से अब बर्फ की चादर में लिपट चुके हैं। इस बीच नूडल्‍स और अंडे के हवा में ही जम जाने की तस्‍वीर सोशल मीडिया में तहलका मचाए हुए है। यह चौंका देने वाली तस्‍वीर विश्‍व के सबसे ठंडे स्‍थानों में शुमार साइबेरिया में ली गई है। साइबेरिया में पारा माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ट्विटर यूजर ओलेग ने नूडल्‍स और अंडे के हवा में ही जम जाने की तस्‍वीर को ट्वीट किया जो अब जमकर र‍िट्वीट किया जा रहा है। इस फोटो को ओलेग ने अपने गृहराज्‍य नोवोसिबिरस्‍क साइ‍बेरिया में लिया था। यह तस्‍वीर सोमवार की है जब पारा गिरकर माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ओलेग ने लिखा, 'आज मेरे गृहराज्‍य नोवोसिबिरस्‍क साइ‍बेरिया में पारा माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।' साइबेरिया में तापमान -45 डिग्री सेल्सियस ओलेग ने लिखा, 'दोस्‍तों आप यह महसूस नहीं कर सकते हैं कि साइबेरिया में मौसम कैसा है। एक दिन पहले साइबेरिया में तापमान -45 डिग्री सेल्सियस था। अब यह पारा 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अगर याहू के अनुमान को मानें तो पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक जाने वाला है। यह फिर माइनस 23 सेल्सियस और फिर माइनस 30 डिग्री सेल्सियस होने वाला है।' ट्विटर पर इस तस्‍वीर को खूब लाइक किया जा रहा है। अब तक 57 हजार लोग लाइक कर चुके हैं और 17 हजार से ज्‍यादा लोग र‍िट्वीट कर चुके हैं। एक अन्‍य यूजर ने कहा, 'हमारे इलाके में लोग स्‍वेटर के अंदर मात्र 23 डिग्री सेल्सियस पर ही कांपने लगते हैं।' एक अन्‍य यूजर ने लिखा, 'यहां तक कि गुरुत्‍वाकर्षण भी कांप रहा है।' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'इस समय सुबह का 17 डिग्री सेल्सियस तापमान है और हम नहाने नहीं जा रहे हैं।'


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3rENAji
أحدث أقدم