ताइवान: अमेरिकी पोर्क के आयात पर विवाद, संसद में फेंकी गईं सूअरों की आंतें

ताइपे नेताओं के बीच विचारों का टकराव और मतभेद अनोखी घटना नहीं होती, के विपक्षी विधायकों ने जो किया उसे देखने वालों के होश ही उड़ गए। इन नेताओं ने एक-दूसरे के ऊपर सूअरों की आंतें फेंकना शुरू कर दिया। अमेरिका से पोर्क आयात के ऊपर नेता आपस में भिड़ गए थे। इसके विरोधियों का कहना है कि अमेरिका से पोर्क आयात किए जाने का फैसला स्वास्थ्य के लिए खतरा है। इसमें ractopamine होता है जो ताइवान और यूरोपियन यूनियन में बैन है। देश की सत्ताधारी पार्टी ने इस आरोप का खंडन किया है और बहस के लिए कहा है। गौरतलब है कि ताइवान की संसद में ऐसे बवाल आम ही हैं। मुख्य विपक्षी दल कुओमिंटांग पार्टी ने प्रीमियर सू सेंग-चान्ग की ओर शुक्रवार को सूअर की आंतें फेंकनी शुरू कर दीं। उन्हें संसद में सवालों का जवाब देने से रोका जा रहा था। यहां तक कि इस बीच धक्का-मुक्की चालू हो गई। खाने की बर्बादी सत्ताधारी डेमोक्रैटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) ने विरोध प्रदर्शन की निंदा की है। साथ ही कहा है कि संसद में खाना बर्बाद कर बदबू फैला दी गई। अपील की गई है कि मुद्दे पर सही तरीके से बहस की जाए। वॉशिंगटन ने ताइवान की राष्ट्रपति साई-इंग वेन के फैसले का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने 1 जनवरी से अमेरिका से पोर्क आयात में ढील दी है। हालांकि, इस फैसले से विपक्ष नाराज हो गया जिसने लोगों के स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर की है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/36hEDDJ
Previous Post Next Post