अबूजा नाइजीरिया में के लड़ाकों ने खेतों में काम करने वाले 43 मजदूरों की निर्मम हत्या कर दी और 6 को घायल कर दिया। नाइजीरिया के मैदूगुरी में शनिवार को इस घटना को अंजाम दिया गया। इस बारे में जिहादी-विरोधी सूत्रों ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि बेहद क्रूर हमले में इन मजदूरों को पहले बांधा गया और फिर उनके गले काट दिए गए। 'पूरा देश हुआ घायल' सूत्रों के मुताबिक यह घटना कोशोबे की है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इन हत्याओं से पूरा देश घायल हुआ है। भयावह हमले में बचे लोगों की मदद करने वाले मिलिशिया लीडर बाबाकुरा कोलो ने बताया, 'हमें 43 शव मिले हैं, सभी को काटा गया है और 6 और लोग घायल हैं।' कई बार किए हैं हमले उनके मुताबिक नि:संदेह यह काम बोको हराम का है जो इस इलाके में सक्रिय है और कई बार हमले कर चुका है। ये पीड़ित सोकोटो राज्य के मजदूर थे। ये उत्तरपूर्व में काम की तलाश में गए थे। एक और मिलिशिया इब्राहिम लिमन के मुताबिक चावल के खेत में काम करने के लिए 60 किसानों के साथ ठेका किया गया था। उनमें से 43 को काट दिया गया और 6 घायल हो गए हैं। 2009 से 20 लाख विस्थापित वहीं, 8 अभी भी लापता हैं और शक है कि उन्हें जिहादियों ने किडनैप कर लिया है। सभी शवों को जाबरमारी गांव ले जाया गया है जहां उन्हें रविवार को दफन करने से पहले रखा जाएगा। साल 2009 के बाद से करीब 36 हजार लोगों की जिहादी विवाद में जान जा चुकी है और 20 लाख से ज्यादा विस्थापित हो चुके हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2Vdgsjv