नई दिल्ली भारत सरकार कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए बजट में प्रावधान करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में हमारे सहयोगी द इकनॉमिक टाइम्स से यह बात कही। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को प्रधानमंत्री से कोविड वैक्सीन की फंडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रैटजी की जानकारी मांगी थी। हर्षवर्धन ने कहा कि 'कोविड वैक्सीन प्रोग्राम के लिए बजट में सभी सरकारी योजनाओं की तरह फंड अलॉट किया जाएगा।" बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव में जीत पर मुफ्त कोविड वैक्सीन की घोषणा करके राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया था। बाद में कई और राज्यों की सरकारों ने भी मुफ्त में टीकाकरण का ऐलान किया। हालांकि बाद में स्वास्थ्य मंत्रालय ने विवाद को खत्म करने की कोशिश में कहा था कि वैक्सीन सबके लिए मुफ्त होगी। इसके बावजूद कांग्रेस ने इस चुनावी वादे के लिए सरकार को घेरे रखा है। राहुल गांधी ने क्या पूछा था?वायनाड सांसद ने सोमवार को एक ट्वीट में पीएम से देश को कुछ सवालों के जवाब देने को कहा था। राहुल ने पूछा था कि
- सभी वैक्सीन कैंडिडेट्स में से सरकार कौन सी चुनेगी और क्यों?
- किसे वैक्सीन पहले मिलेगी और डिस्ट्रीब्यूशन की रणनीति क्या होगी?
- क्या मुफ्त टीकाकरण के लिए PM CARES फंड का इस्तेमाल होगा?
- सभी भारतीयों को कब तक टीका लग जाएगा?
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2UXDz1g