अमेरिका: विस्कॉन्सिन के मॉल में ओपन फायर कर शख्स हुआ फरार, 8 घायल

विस्कॉन्सिन अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक मॉल के अंदर हमले में आठ लोग घायल हो गए। बताया गया है कि आरोपी ने विस्कॉन्सिन के वॉवटोसा में एक मॉल के अंदर ओपन फायर कर दिया। मेयर डेनिस मैकब्राइड ने बताया है कि जब तक पुलिस पहुंचती आरोपी फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया है कि किसी घायल की हालत गंभीर नहीं है। सभी को इलाज के लिए इमर्जेंसी सर्विस ले गई है। पुलिस चीफ बैरी वेबर ने बताया है कि Mayfair Mall में हुए इस हमले के पीछे का कारण नहीं पता चल सका है। वेबर ने रिपोर्टर्स को बताया है, 'प्रत्यक्षदर्शियों के शुरुआती बयानों के मुताबिक आरोपी 20 से 40 साल की उम्र का हो सकता है।' उसकी पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बंद किया गया मॉल चीफ ने मॉल को ऐक्टिव क्राइम सीन बताते हुए लोगों से दूर रहने के लिए कहा है और मॉल को अगली जानकारी तक बंद कर दिया गया है। गवाहों का कहना है कि उन्होंने गोलियों की 12 आवाजें सुनीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद 75 पुलिस अधिकारी और 10 ऐंबुलेंस मौके पर भेजने के लिए कहा गया था। फरवरी में भी घटना इससे पहले फरवरी में भी यहां शूटिंग हुई थी जब सिटी पुलिस ऑफिसर जोसफ मेन्साह ने 17 साल के अश्वेत अमेरिकी ऐल्विन कोल को गोली मार दी थी। पुलिस ने कहा था कि कोल पुलिस से भाग रहा था और खुद अश्वेत मेन्हाह ने दावा किया कि कोल ने उनके ऊपर बंदूक तान दी थी। इसके बाद यहां खूब विरोध प्रदर्शन हुए थे। (इनपुट्स: असोसिएटेड प्रेस)


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/36WHMYQ
أحدث أقدم