2016 चुनाव में रूस के दखल का केस, ट्रंप ने पूर्व NSA फ्लिन को दी माफी

वॉशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने पूर्व नैशनल सिक्यॉरिटी अडवाइजर () को माफी दे दी है। साल 2016 चुनाव में रूस के दखल देने की जांच में FBI से झूठ बोलने के मामले में फ्लिन दोषी पाए गए थे। ट्रंप ने अपने कार्यकाल में कई बड़ी हस्तियों को माफी दी है और फ्लिन का केस सबसे हाई प्रोफाइल है। FBI से झूठ बोलने के दोषी ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा- 'यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि जनरल माइकल टी फ्लिन को पूरी माफी दी जा रही है। फ्लिन और उनके परिवार को बधाई। मुझे पता है कि अब आपकी थैंक्सगिविंग बेहतरीन होगी।' FBI से झूठ बोलने के मामले में रिटायर्ड आर्मी जनरल फ्लिन को 2017 में दोषी पाया गया था। अमेरिका में रूस के राजदूत के साथ ट्रंप के Inauguration समारोह से पहले बातचीत के बारे में फ्लिन ने FBI से झूठ बोला था। 24 दिन बाद हटाए गए थे फ्लिन ट्रंप के टॉप अधिकारियों में से एक थे जिन्हें पूर्व स्पेशल काउंसल रॉबर्ट म्यूलर () की जांच में दोषी पाया गया था। वहीं, फ्लिन ने आरोप लगाया था कि अभियोजन के वकीलों ने उन्हें फंसाया है। फ्लिन की सजा भी कई बार बदली जा चुकी है। वह ट्रंप के पहले नैशनल सिक्यॉरिटी अडवाइजर थे लेकिन 24 दिन बाद ही उन्हें पद से हटा दिया गया था जब रूस के राजदूत सर्जेई किसल्याक से उनके संपर्क का खुलासा हुआ था। पहले से माफ करना चाहते थे ट्रंप ट्रंप ने मार्च में कहा था कि वह फ्लिन को माफ करने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा था कि FBI और जस्टिस डिपार्टमेंट ने फ्लिन और उनके परिवार का जीवन खराब कर दिया। उन्होंने बिना सबूतों के आधार पर दावा किया था कि फ्लिन से जुड़े रेकॉर्ड खो दिए गए हैं। पहले की गई डील के मुताबिक फ्लिन को जांच में सरकार की मदद करनी थी लेकिन बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि वकीलों ने उन्हें झूठ बोलने के लिए कहा था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3o0NEXE
أحدث أقدم