इंदौर. मध्य प्रदेश में उपचुनाव के चलते आचार संहिता लग चुकी है। अब चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस अवैध शराब, फायर आर्म्स, बड़ी मात्रा में नगद राशि को लेकर एक्टिव हो गई है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने हवाला के पैसों की लेन देन की सूचना पर छापा मारा और 06 लोगों को गिरफतार कर 10 लाख 26 हजार 700 रूपये बरामद किये हैं।
क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुजरात के रहने वाले कुछ व्यक्ति इंदौर के सिल्वर मॉल में ऑफिस संचालित कर हवाला के रूपयों को लेन देन कर रहे हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना तुकोगंज पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये सिल्वर मॉल के प्रथम मंजिल 105 बी ब्लॉक पर दबिश दी, तो वहां हवाला के रूपयों की लेन देन की शौहरत पाई गई जहां से 06 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के नाम अमन उर्फ आकाश जैन, सलीम रहमान, मंजूर खान, सिमरन बग्गा, राजेन्द्र सिंह राठौर, सजय भाई पटेल हैं।
आरोपीगण राजेन्द्र सिंह राठौर एवं संजय भाई हवाला कारोबार के मास्टरमाइंड है जिन्होंनें बताया कि उपरोक्त हवाले के कारोबार के मालिक गुजरात मेहसाना के रहने वाले संजय-विजय भाई है जोकि मौके पर नहीं मिले। आरोपी राजेन्द्र व संजय ने बताया कि संपूर्ण कारोबार का लेन देन अधिकांशतः वही देखते थे जोकि गुजरात के मूल निवासी हैं तथा हवाला के काम के सिलसिले में इंदौर में विगत 04-05 वर्षों से रह रहे थे तथा किराये का आफिस लेकर कोरियर के काम का होर्डिंग लगाकर हवाला संबंधी पैसों के लेन देन का कामकाज देखते थे।
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि इंदौर के अलावा हवाला के जरिये पैसों का लेन देन मुंबई पुणे, बड़ोदरा दिल्ली लखनउ जैसे शहरों में करते हैं उन शहरों में इनके गुर्गे मौजूद है जोकि वहां नगदी जमा कराकर जमाकर्ता को कोड बता देते है संबंधित लेनदार जब इंदौर में कोड बताता है तो वह इंदौर से पैसे प्राप्त कर लेता है। ऐसा ही हवाला में पैसा जमा करते वक्त इंदौर के जमाकर्ताओं को कोड बताया जाता था तथा उन्हें अन्य शहर में पैसे की आवश्यकता होने पर वहां कोड बताने पर हवाला कंपनियों के व्यक्तियों द्वारा पैसा दे दिया जाता था जिस पर हवाला कंपनी के द्वारा 300 से 500 रू प्रतिलाख के हिसाब से कमीशन लिया जाता था। अवैध तरीके से पैसों के लेन देन व कर चोरी के लिये लोग हवाला के माध्यम से मोटी रकम इधर से उधर करते हैं ।
पुलिस को मौके से नोट गिनने वाली इलेक्टिक मशीन, पैसों को रखने वाली बनियान जिसमें अंदर बड़ी बड़ी जेब होती है हवाला के लेन देन संबंधी कोड, लेखा जोखा के रजिस्टर व अन्य कागजात मिले जिन्हें जब्त कर ऑफिस सील किया गया औरमौके से करीबन 10 लाख 26 हजार 700 रू जप्त किये गये हैं। ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3no3yvK