Corona Update : 24 घंटे में सामने आए 276 नए कोरोना पॉजिटिव, अब तक 418 की मौत

इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। रविवार को शहर में 276 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 14591 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 4034 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 418 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 10139 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव में जीत का आशीर्वाद लेने गए थे पूर्व विधायक, जनता के विरोध पर उलटे पाव लौटे, वीडियो वायरल


उज्जैन में 25 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 1950 हो गई है। जबकि, 80 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1544 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 326 केस एक्टिव हैं। इनमें से 123 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना ब्लास्ट : यहां फिर लागू हुई धारा 144, उपचुनाव के बावजूद नहीं होंगे राजनीतिक कार्यक्रम


धार में 49 पॉजिटिव

धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 1069 हो गई है। जबकि, 17 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 785 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 267 केस एक्टिव हैं। इनमें से 23 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- चीन से जारी तनाव के बीच भारतीय सेना का बढ़ा दम, इस ताकतवर तोप की टेस्टिंग रही सफल


रतलाम में 43 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 43 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 35 रतलाम और 8 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 1225 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 881 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 23 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 321 एक्टिव केस बचे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DB3NBH
أحدث أقدم