कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी बदरीनाथ धाम गईं उमा भारती

देहरादून पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। वह गुरुवार को बद्रीनाथ धाम भी गईं थीं। जानकारी के मुताबिक, उमा भारती पिछले हफ्ते उत्तराखंड के मंत्री धनसिंह रावत के साथ केदारनाथ यात्रा पर गईं थीं। बाद में रावत में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सूत्रों ने बताया कि उमा भारती को डॉक्टरों ने कुछ दिनों तक यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने बद्रीनाथ मंदिर की यात्रा जारी रखी। इस बीच शनिवार देर रात उमा भारती ने ट्वीट करके बताया कि पहाड़ की यात्रा के अंतिम दिन उन्होंने प्रशासन से उनकी कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने का अनुरोध किया क्योंकि उन्हें तीन दिन से हल्का बुखार आ रहा था। भारती ने कहा कि उन्होंने यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी नियमों का पालन किया था, लेकिन वह संक्रमण की चपेट में आ गईं। उमा के साथ गए धनसिंह राव कोरोना पॉजिटिव जानकारी के मुताबिक, उमा भारती इसी सप्ताह उत्तराखंड के मंत्री धनसिंह रावत के साथ केदारनाथ यात्रा पर गयी थीं और बाद में रावत में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2S2HMzc
أحدث أقدم