चिली: हफ्ते में दूसरी बार भूकंप के जबरदस्त झटके, इस बार तीव्रता 6.3

सैंटियागो एक हफ्ते में दूसरी बार शक्तिशाली भूकंप के झटके से थर्रा उठा। चिली के उत्तरी हिस्से में शनिवार को भूकंप का जबरदस्त झटका महसूस किया गया, प्रारंभिक तौर पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है। हालांकि, भूकंप के कारण जान माल का नुकसान होने की फिलहाल सूचना नहीं है। इससे पहले मंगलवार को भी देश में 6.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था और इसमें भी किसी तरह की क्षति नहीं हुई थी। 30.7 किमी नीचे अमेरिकी भूगर्भ सर्वे ने कहा कि भूकंप का केंद्र देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में ओवाले के आस पास था। यह स्थान राजधानी सेंटियागो से 400 किलोमीटर दूर उत्तर में है। इसने बताया कि भूकंप 30.7 किलोमीटर की गहराई में आया था। चिली के राष्ट्रीय आपात कार्यालय ने बताया कि इस भूकंप के कारण किसी के घायल होने अथवा संपत्ति नुकसान की सूचना नहीं है। पैसिफिक का 'रिंग ऑफ फायर' चिली पैसिफिक के 'रिंग ऑफ फायर' पर आता है। यहां अक्सर 6 से ज्यादा तीव्रता से भूकंप आते रहते हैं। आखिरी सबसे बड़ा भूकंप 27 फरवरी, 2010 को आया था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.8 नापी गई थी। यह इतना शक्तिशाली था कि इसकी वजह से सुनामी आ गई थी। इस भयानक आपदा में 526 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लापता हो गए थे।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3lXNGiO
أحدث أقدم